Sudarshan Today
अनूपपुरमध्य प्रदेश

पुष्पराजगढ़ के कांग्रेसी विधायक द्वारा फैलाए हुए कचरा को अब झाड़ू से साफ करेगा आम आदमी पार्टी

 

 

रमाकांत चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ अनूपपुर

 

अनूपपुर /पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में दिनांक 28 सितंबर 2022 को अमर शहीद भगत सिंह की जन्म दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के द्वारा एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया एवं रैली निकालकर नगर भ्रमण भी किया गया।

 

 

प्रकाश सिंह धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष सभा को किया संबोधित

 

 

आम आदमी पार्टी की पुष्प राजगढ़ विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्प राजगढ़ की शिक्षा की व्यवस्था अत्यंत दयनीय है विद्यालय भवन जर्जर पड़े हुए हैं बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्या अध्ययन कर रहे हैं और शिक्षकों की लगातार हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई बंद है पुष्पराजगढ़ में शिक्षा चरमरा गई है वहीं स्वास्थ्य विभाग को देखने वाला कोई नहीं है स्वास्थ्य समस्या से पुष्प राजगढ़ के पूरे आदिवासी परेशान हैं। पुष्प राजगढ़ में रोडो की समस्या अत्यंत गंभीर है चाहे वह करपा रोड हो चाहे प्रधानमंत्री ग्रामीण पहुंच मार्ग की दुर्दशा देखते बनती है क्रेसरों के वजह से पूरे रोड उधर गए हैं। इधर किसानों की समस्या पुष्पराजगढ़ में किसी से छिपी नहीं है समय पर किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों की उत्पादन नहीं हो पा रहा है मंडी में फसल विक्रय की प्रक्रिया इतनी जटिल है जिससे किसान जूझ रहा है और करोड़ों के भ्रष्टाचारी के आरोपी लेंस प्रबंधक बनके किसानों को खुलेआम लूट रहे हैं इन सारी समस्याओं का हल करने में पुष्प राजगढ़ के सत्ताधारी नेता असफल रहे और पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। इसलिए इन सभी पुष्प राजगढ़ के कचरा को आम आदमी पार्टी झाड़ू से पूरी तरह से सफाई कर एक नया व्यवस्था प्रदान करने का काम करेगी।

 

 

ए ए पी ने लगाया प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप

 

सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट्स वंश पाल टांडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार एवं घोटालों की सरकार है चाहे वह व्यापम घोटाला हो पोषण आहार घोटाला हो या अन्य प्रकार के भ्रष्टाचार पूरे मध्यप्रदेश में सभी विभागों में भ्रष्टाचार हो रही है एवं सरकार के दलालों ने पूरे प्रदेश के किसान मजदूरों आम आदमियों को तरह-तरह के नियम बनाकर और भयंकर के बेरोजगारी आसमान छूती महंगाई भ्रष्टाचार से पूरे मध्यप्रदेश के जनता इनके दमन अत्याचार से तंग आ चुकी है इसलिए प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी के दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मॉडल को प्रदेश में स्थापित करना चाहती है और भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी मुफ्त सरकार बनाना चाहती है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनकी उपस्थिति रहा

 

 

शहडोल लोकसभा प्रभारी अजय शर्मा की मुख्य अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा प्रभारी ललन सिंह एवं ब्लॉक के युवा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष पंच लाल गुप्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अनूपपुर के परवेज खान सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनता की उपस्थिति में सभा एवं रैली का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

रानी गहलोत, वेस्ट रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की उपाध्यक्ष मनोनीत

Ravi Sahu

सिंगारपुर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला और रैली निकाल कर मतदाताओं को दिया जागरूकता का संदेश

Ravi Sahu

रियल एस्टेट: 7 साल बाद भी रेरा एक्ट लागू नहीं करवा पा रहे अफसर

Ravi Sahu

दीनदयाल जी जयंती में युवा मोर्चा ने किया वृक्षारोपण हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत हुआ पौधों का रोपण

Ravi Sahu

कांग्रेस,विधायक झूमा सोलंकी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता का सम्मेलन का आयोजन 20 अक्टूबर 2022 ग्राम,धसलगाव,मे

Ravi Sahu

सीएम राइज विद्यालय में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण।

Ravi Sahu

Leave a Comment