Sudarshan Today
हरदोई

एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयीः संजय कुमार

हरदोई। शासन व जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में आज नगर पालिका परिषद,शाहाबाद के नालंदा शिक्षण संस्थान में रेस अगेंस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार
की उपस्थिति में नालंदा शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं एवं पालिका कर्मचारियों को एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाते हुए लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया व एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी ने समस्त नगरवासियों से अपील की है सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करे और अपने आस पास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें, क्योंकि बिना सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल नही बनाया जा सकता है। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम पी जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, राजस्व निरीक्षक अनस खां आदि सहित पालिका कर्मियों के साथ नगर पालिका परिषद के कार्यालय से स्टेट बैंक,बड़ी बाजार तक रैली निकाली।
और सभी नगरवासियों से इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
नालंदा शिक्षण संस्थान में मनु कुमार शुक्ला,मंदाकिनी राठौर,शाहिद अली, प्रिंसी रस्तोगी, रिदा,अलका,ललित समस्त विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

Related posts

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने किसान सम्मान निधि के सर्वेक्षण न करने को लेकर दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

तहसील दिवस में बुजुर्ग फरियादी हाथ जोड़कर बोला साहब मैं जिंदा हूं

Ravi Sahu

मानक को दरकिनार कर इंटरलॉकिंग रोड़ व नाली का हो रहा निर्माण, डीएम से हुई शिकायत

Ravi Sahu

स्वच्छ गाँव की तैयारी, अब है हमारी बारी।

Ravi Sahu

पगड़ी बांध रहा है वो लीले चढ़ने वाला है एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में गायकों ने भजनों से बाँधा समा।

Ravi Sahu

शिव सत्संग मंडल के संस्थापक कृष्ण कन्हैया का जयंती उत्सव 02 जुलाई को

Ravi Sahu

Leave a Comment