Sudarshan Today
dindoriमध्य प्रदेश

ओम प्रकाश धुर्वे को मिली नगरीय निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

डिंडोरी से कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे

प्रदेश संगठन ने बनाया जबलपुर संभाग का संयोजक

डिंडोरी, 10 जून 2022, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे को प्रदेश संगठन ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जबलपुर संभाग का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बालाघाट, सांसद पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
संभाग में नगरीय निकाय चुनाव की जो टीम गठित की गई है उनमें पूर्व मंत्री संजय पाठक, शरद जैन, अजय विश्नोई सहित विधायक अशोक रोहाणी, जालम सिंह पटेल, अंचल सोनकर को सदस्य नामित किया गया है। जबकि पदेन सदस्य के रुप में सांसद जबलपुर राकेश सिंह डिंडोरी मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को टीम में सम्मिलित किया गया है। नगरी निकाय चुनाव में प्रदेश के द्वारा मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा के सभी प्रत्याशी प्रचंड बहुमतों से विजयी होकर जनता को भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

Related posts

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य श्री पांडे ने किया विशेष_गृह का निरीक्षण

Ravi Sahu

ज्यादा बोलेगा तो मार कर फेंक दूंगा नहीं मिलेगी लाश

asmitakushwaha

पलसूद में ईद मिलादुन्नबी के मौके निकला जुलूस,जगह जगह हुआ स्वागत।

Ravi Sahu

राजमार्ग लीला पैलेस में विशाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

चंद घंटों में मर्डर केस की अकोदिया पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

asmitakushwaha

अंतर्राज्यीय मोटरसायकल चोर गिरोह को लालबाग पुलिस ने धर दबोचा आरोपियों ने मध्यप्रदेश गुजरात व महाराष्ट्र में चोरी की कई वारदातों को दिया अंजाम

Ravi Sahu

Leave a Comment