Sudarshan Today
upहरदोई

सपा नेताओं ने मनाई महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती

हरदोई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल की अध्यक्षता में राजमाता कुशल प्रशासक महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल व समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की तस्वीर पर माला पहनाकर व पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी एक कुशल प्रशासक थी और उन्होंने 1767 में मालवा राज्य की कमान संभाली। तब से मृत्यु तक उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पूरे भारतवर्ष में सड़क,कुओं,मंदिरों का निर्माण कराने के साथ ही घाट बावडियों प्याऊ राहगीरों के रुकने के विश्रामालय आदि का निर्माण कराया। उन्होंने भूखों के लिए अंन्सत्र बनवाए राजमाता के शासन काल में उनके राज्य की जनता इतनी खुशहाल थी कि लोग उन्हें देवी की तरह पूजते थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी आदर्श दीपक मिश्रा प्रदेश सचिव प्रबुद्ध सभा अवनीकांत बाजपेई,जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई,जिला सचिव प्रदीप राजवंशी, जिला सचिव चंद्रशेखर पाल, छात्र सभा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह गोलू अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सईद अहमद, प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा, अनिल यादव एडवोकेट, हरिराम पाल,मोतीलाल यादव, अमोल यादव एडवोकेट, अंकुल यादव, जाकिर हुसैन आदि लोगों ने जयंती मनाई

Related posts

30 दिनो से लापता युवक

Ravi Sahu

विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन

asmitakushwaha

कानपुर देहात रिंद नदी में मिला सिर विहीन किशोर का शव नहीं हुई पहचान 

Ravi Sahu

हिंदुत्व समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Ravi Sahu

*संतान की दीर्घायु व सुखी जीवन के लिए माताओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत।*

Ravi Sahu

स्वर्गीय योगेंद्र पाल सिंह पूर्व विधायक द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment