Sudarshan Today
बदनावर

प्रेम सिंह दत्तीगांव की 20 वीं पुण्यतिथि पर पुत्र मंत्री दत्तीगांव ने गायों को हरी घास मरीजों को फल वितरण किये

बदनावर। क्षेत्र के रहे पूर्व विधायक प्रेम सिंह दत्तीगांव की 20वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी चौपाटी स्थित भाजपा कार्यालय पर पुण्यतिथि मनाई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय प्रेम सिंह दत्तीगांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया स्वर्गीय प्रेम सिंह दत्तीगांव के पुत्र मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अपने पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचार धाराओं को याद किया। मंत्री दत्तीगांव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि बदनावर की जनता से हमारा पारिवारिक संबंध है राजनीतिक नहीं जिस तरह मेरे पिताजी ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को बुलंद किया था और न्याय की लड़ाई जनता के लिए हमेशा लड़ते आए थे किसी भी तरह का भेदभाव उन्होंने अपने मन में नहीं रखा।बदनावर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र को विकास व प्रगति की ओर ले गए आमजन की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उसी तरह मैं भी क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर हर दुख सुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। भाजपा कार्यालय से मंत्री दत्तीगांव सिविल हॉस्पिटल पहुंचे वहां पर मरीजो को फल का वितरण किया पेशेंट के परिवार वालों से चर्चा की मंत्री दत्तीगांव के साथ मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल भी साथ थे। मंत्री दत्ती गांव लक्ष्मी गौशाला पहुंचे पुण्यतिथि के अवसर पर गौ माता को हरी घास अपने हाथों से गायों को खिलाई। इस मौके भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी धर्मेंद्र शर्मा भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी पुर्व न.प. अध्यक्ष प्रेमचंद परमार भाजपा नेता राजेंद्र सराफ आदि सभी ने कैलाश वासी स्वर्गीय प्रेम सिंह दत्तीगांव की पुण्यतिथि पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा भाजपा नेता दिनेश गिरवाल विजय सिंह पवार सुरेश पटेल शेखर यादव प्रजेंद्र भट्ट राजेंद्र सिंह पवार कैलाश मुकाती निशांत सिंह भाटी पीयूष राठौड़ योगेश मुकाती संतोष राव पंकज ठाकुर आदि सभी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन मनोज सोलंकी कवि ने किया।

Related posts

मुख्यमंत्री जन सेवा के तहत न.प. ने चलाया सफाई अभियान

Ravi Sahu

आवारा कुत्तों ने ढाई साल के मासूम को किया घायल

Ravi Sahu

रन फ़ॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई दौड़ नगर परिषद बदनावर की पहल

Ravi Sahu

चौथे दिवस कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर झूम उठे भक्तगण राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल भी पहुंचे

Ravi Sahu

वार्ड नंबर 14 आदर्श कॉलोनी के रहवासी गंदगी पानी विद्युत से हो रहे परेशान

asmitakushwaha

शनि मंदिर में धूमधाम से शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया

Ravi Sahu

Leave a Comment