Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

बड़वाह में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली किया धरना प्रदर्शन

संवाददाता आनंद राठौर

बडवाह —-पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की मूल्यवृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कोरोना काल में गरीबों के मुंह से निवाला छिन गया है, उस पर रसोई गैस पर बार-बार होने वाली मूल्य वृद्धि घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। यह बात काग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक जैन बागोद कुलदीपसिंह भाटिया, राणा राजेन्द्र सिंह, नरेंद्र पटेल, ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष डोंगरसिंह खंडाला शहर काग्रेस अध्यक्ष विमल जैन ईश्वर चंद दस्साणी , सोहन शाह, विष्णु वर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ गुरुवार सुबह 11 बजे बस स्टेशन काग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओ के द्वारा महंगाई के खिलाफ विशाल जंगी रैली नगर के प्रमुख मार्गों से निकालते हुए अनुविभागीय कार्यालय पहुँचकर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान कही।साथ ही तहसीलदार ममता पाटीदार को महामहिम राज्यपाल ने नाम का ज्ञापन सौपा गया।ज्ञापन का वाचन विमल जैन अखिलेश व्यास ने किया।

बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता की कमर टूटी

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्दर सिंह भाटिया विष्णु वर्मा आशाराम ठाकुर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकुश वर्मा काग्रेस नेत्री पुष्पा शर्मा ,अहिल्याबाई भालेराव, फरीदा बी ने कहा कि देशभर में कोरोना महामारी के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है, इसके बाद भी केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि करती जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम हैं फिर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें कम नहीं हुईं तो हम लोगों को मजबूरी में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार बिजली का बिल माफ करें।

जितेंद्र पाटीदार, इंद्र बिरला, दिलीप गुप्ता, किशोर काले, रवि लूणकरण, सुरेश जोशी, गुड्डू जैन ने कहाकि प्रदेश सरकार बिजली का बिल माफ करें। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर महेश दुबे अजीज खान सुनील यादव सत्यनारायण यादव राजू गोहर कालू चौहान भीमा पटेल कमलेश सेन संजय बाफना तरुण दस्साणी प्रकाश सेन विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

आज देश के लोग स्वयं को कोस रहे हैं

ब्लॉक व शहर कांग्रेस के विमल जैन अखिलेश व्यास सोहन शाह पदाधिकारियों ने कहाकि आज देश के लोग स्वयं को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्हें कोविड की विभीषिका का सामना करने के साथ-साथ अब महंगाई की मार का भी सामना करना पड़ रहा है।देश के करोड़ों लोग बेरोजगारी का शिकार हो गए हैं।एलपीजी सब्सिडी खत्म होने के बाद अब कीमतें बेलगाम होने लगी हैं। प्रधानमंत्री आवास की राशि दुगनी की जावे।प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित अथवा लंबित प्रकरणों को शीघ्र अतिशीघ्र शामिल कर बढ़ी हुई राशि प्रदान की जाए।महंगी होती स्कूली शिक्षा को नियंत्रित किया जाकर स्कूल की फीस एवं पाठ्य सामग्रियों की कीमतों पर अंकुश किया जाए।सम्पूर्ण देश मे निर्मित साम्प्रदायिक हिंसा का वातावरण खत्म किया जाए जैसी विभिन मांगो का ज्ञापन सौपा गया।कार्यक्रम का संचालन सोहन शाह ने किया तथा आभार ईश्वरचंद दस्साणी ने किया।

Related posts

अज्ञात व्यक्ति ने खेत मे लगी कपास की फसल को किया नष्ट 

Ravi Sahu

नगर में फिर हुई चाकूबाजीरूगणेश मार्ग पर तीन युवकों ने एक को घोंपा चाकूए गंभीर अवस्था में बड़वाह से कीया इंदौर रेफर

Ravi Sahu

खरगोन कलेक्टर ने आपराधिक प्रवृत्ति के 37 व्यक्तियों को किया जिला बदर

Ravi Sahu

नशा मुक्ति , साइबर जागरूकता , मोटर व्हीकल एक्ट एवम महिला सुरक्षा पर किया गया संवाद

Ravi Sahu

पर्युषण महापर्व के समापन पर पिपरई दिगंबर जैन समाज का निकला चल समारोह

Ravi Sahu

राजपुर क्षेत्र में बड़ी घटना हुई दिन में ही चोरी चोर कीमती सामान ले उड़े

Ravi Sahu

Leave a Comment