Sudarshan Today
dhar

मनावर नगर में मंगलवार की शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकटोत्सव बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया।

 

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर बालीपुर धाम स्थान मनावर

जिसमें विश्व कल्याण के भाव से, भारत माता को पुनः परम् वैभव के शिखर पर स्थापित करने ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 99 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के कार्य में निरंतर लगा हुआ है। अपने कार्यकर्ताओं की शारिरीक, बौद्धिक क्षमताओं में गुण वृद्धि की दृष्टि से समय-समय पर विभिन्न स्तरों के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है। मनावर नगर का प्रकटोत्सव कार्यक्रम में संघ के मुख्य वक्ता श्याम काग ने कहा कि तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित का भाव लेकर संघ का स्वयं सेवक राष्ट्र की सेवा में समर्पण भाव से लग जाता है। आपने कहा कि संघ का स्वंय सेवक अपनी प्रतिदीन की शाखा में अपना शारीरिक, बौध्दिक विकास , गीत, प्रार्थना,खेल आदि करते हुऐ अपना सर्वस्व जीवन इस मातृभूमि के लिए समर्पित करने को उद्धत हो जाता है। राष्ट्र को जैसी आवश्यकता होती है वैसा अपने आप का प्रस्तूत कर देता है।स्वयं सेवक को केवल एक ही धैर्य मन में रहता है तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे न रहे। संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आ‌योजित प्रकटोत्सव में मंच पर मंच पर समाज सेवक विजय महाजन, जिला संघ चालक राजेंद्र पाटीदार ,मनावर खंड संघ चालक आशीष गंगवाल, मुख्य वक्ता विभाग कार्यकारिणी सदस्य श्याम काग मोजूद थे। मंगलवार की शाम को कार्यक्रम में मनावर नगर के स्वयंसेवको ने शारीरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दंड संचालन ,नियुध्द ,समता, सामूहिक गीत,योग ,आसन, मनोरा का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसे देखकर नगर ओर आसपास से आये नागरिक,मातृ शक्ति ने की प्रस्तुती करण की प्रशंसा की गई।

Related posts

राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज आगामी लोकसभा चुनाव एवं राष्ट्र निर्माण करने वाली सरकार के पक्ष में मतदान  

Ravi Sahu

हिंदू समाज की बड़ी जीत इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धार भोजशाला का होगा एएसआई सर्वे 5 सदस्‍यीय टीम, 6 सप्‍ताह में रिपोर्ट सौंपेगी ज्ञानवापी की तरह होगा सर्वे

Ravi Sahu

मनावर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व लोकतंत्र के आगमी

Ravi Sahu

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

डाडियों की खनक से गूंजा परिसर तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का समापन

Ravi Sahu

मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी से अवगत कराया जाए

Ravi Sahu

Leave a Comment