अंजड-मंगलवार अखील भारतीय मानव सेवा संस्थान सदस्यों ने फिजूलखर्च नहीं करने और जरूरतमंदों की सेवा की अपील करते हुए, अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को रक्तदान कर अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्च न कर समाजसेवा का एक नेक उदाहरण पेश किया हैं।बडवानी निवासी सदस्य नाजीया खांन ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया है।इस दौरान संस्था की शैली सोलंकी व अन्य मौजूद रहे। सोशल मीडिया प्रभारी निधि शर्मा ने बताया कि अखील भारतीय मानव सेवा संस्थान दिल्ली के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुरैशी, जिला अध्यक्ष कासिम मंसूरी व रक्तदान प्रभारी के मार्गदर्शन में रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर जरूरतमंद लोगों के लिए परमार्थ सेवा हेतु रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।