Sudarshan Today
pachour

आज आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा की जीत का जोश भरेंगे कार्यकर्ताओ में।

पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

लोकसभा की चुनाव की तैयारी को लेकर विधान सम्मेलन को संबोधित करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जिला केंद्र पर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद सारंगपुर स्थित राठी मांगलिक परिसर में मे रविवार दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री नारायण सिंह पंवार, एवं गौतम टेटवाल सहित लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर विधायक अमरसिंह यादव राजगढ़, हजारीलाल दाँगी खिलचीपुर,मोहन शर्मा नरसिंहगढ़, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर,,लोकसभा प्रभारी विकास विरानी, लोकसभा संयोजक दिपेन्द्र सिंह चौहान,,भाजपा जिला , प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, लोकसभा विस्तारक दिनेश भार्गव मौजूद रहेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकाप्टर द्वारा राजगढ़ पहुंचेंगे यह पर होटल संस्कृति में होने वाले विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र देंगे। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर लगातार विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए जाना हे इसी कड़ी में रविवार को राजगढ़ विधानसभा के सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सारंगपुर पहुँच कर दोपहर एक बजे राठी मांगलिक परिसर में सारंगपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में शामिल होंगे और बूथ जीता चुनाव जीता के तहत हर बूथ पर 370 वोट बड़ाने का लक्ष्य देंगे और राजगढ़ लोकसभा के 2236 मतदान केंद्र को जितने का जोश कार्यकर्ताओ में भरेंगे। इस अवसर सभी पूर्व विधायक कुंवर कोठार,एवं भाजपा सभी जिला पदाधिकारी उनके साथ मंडल अध्यक्ष पंकज पालीवाल, सतीश बैस, घनश्याम नागर,विकास दीक्षित एवं पदाधिकारी विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वा पदाधिकारी मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सरपंच एवं बूथ तक के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।

Related posts

संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई, भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

Ravi Sahu

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वां जन्मदिन।

Ravi Sahu

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Ravi Sahu

संतोष मित्तल स्कूल स्टाफ द्वारा रक्तदान

Ravi Sahu

शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन माली समाज ने शोभायात्रा बाड़ी निकाली

Ravi Sahu

माली समाज मोहल्ले में गणेश उत्सव के दौरान झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जा रहा है गणेशोत्सव 

Ravi Sahu

Leave a Comment