Sudarshan Today
BADNAWAR

युवा राजपूत संगठन का होली मिलन समारोह संपन्न

बदनावर नागदा। युवा राजपूत संगठन बदनावर के तत्वावधान में राजपूत धर्मशाला रंगारा खेड़ी नागदा में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष लाखन सिंह पंवार बड़ा कठोडिया ने की।मुख्य अतिथि धर्मशाला समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल मनासा थे। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन की रूपरेखा धर्मपाल सिंह खंडीगारा ने रखी। बदनावर में आगामी समय 19 मई को महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण ओर जयंती की तैयारी को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र सिंह गोहिल ने कहा कि बदनावर में स्थापित महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण हम सभी आपस में समन्वय बनाकर व सम भाव रखते हुए एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाएंगे। दशरथ सिंह पटेल ने कहा कि समाज की एकजुटता युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित करती है। होली मिलन समारोह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। विजय सिंह पंवार ने कहा कि प्रतिमा अनावरण के मामले में हमें सामूहिक रूप से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आयोजन को सफल बनाना है हम सभी तन मन धन से इसके लिए तैयार हैं। ईश्वर सिंह तंवर ने कहा कि किसी भी कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए त्याग समर्पण एवं सहनशील भाव होना जरूरी है और यही मंत्र आयोजन की भव्यता व सफलता के कारक है। आयोजन को गजेंद्र सिंह डोडिया, हर्षदीप सिंह चौहान, केवल सिंह चावड़ा, लाखन सिंह डोडिया कठोडिया,जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया। होली मिलन समारोह में उपस्थित समस्त राजपूत सरदारों को गुलाल व रंग लगाकर रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ गोरे सिंह पलवाड़ा, कमल सिंह पिंजराया, मनोहर सिंह पटेल, भुवान सिंह सोलंकी, विनोद सिंह पटेल, हुकुम सिंह तंवर, शंभु सिंह चावड़ा रूप सिंह मालगाँव जीतेन्द्र सिंह रावले, गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी, जितेंद्र सिंह, इंदर सिंह माकनी, विजय प्रताप सिंह राठौर डॉक्टर इंदर सिंह डॉक्टर विजय सिंह बोराली आदि उपस्थित थे।आभार युवा राजपूत संगठन के डॉ गोपाल सिंह ठाकुर ने माना।

Related posts

पितरों की स्मृति में लक्ष्मी गौशाला कोई 51 हजार रुपए की राशि भेंट की

Ravi Sahu

बदनावर के भेसोला चौपाटी में आईपीएल(IPL) की तर्ज पर होगा प्रीमीयर लीग ।

Ravi Sahu

बाइक सवार की मौत

Ravi Sahu

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Ravi Sahu

थांदला में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की

Ravi Sahu

कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी मुवेल सोमवार को बाग मंगलवार को नरवलिया भगोरिया में शामिल होगे

Ravi Sahu

Leave a Comment