रायसेन। देश में आम चुनाव को लेकर डंका बज चुका है। वही विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनकी घोषणा के बाद से पूरे प्रदेश सहित क्षेत्र में आम जनता के बीच हर्ष का माहोंल है। जिला मुख्यालय रायसेन में विगत दिनों पूर्व श्री चौहान द्वारा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया था। वही पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की थी। इसीबीच सभी वर्ग की समाज एकजुट होकर ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने में लगी हुई है। साथ ही मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार आज को शाम 4:00बजे सागर मार्ग स्थित श्रीराम परिसर में आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से होली मिलेंगे और त्योहार की शुभकामनाएं देंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित भाजपा के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील सभी पत्रकार बंधुओ,कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से की है।
previous post