Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

उन्नाव मे धूमधाम से निकाली गई खाटू श्याम की शोभायात्रा

 दैनिक सुदर्शन टुडे आशीष तिवारी ब्यूरो चीफ उन्नाव

उन्नाव। श्रीश्याम परिवार की ओर से रविवार को शहर में श्री खाटू श्याम की परंपरागत निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। खाटू श्याम की महिमा का गुणगान और जयकारे लगाते सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत और पूजन किया गया। बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गयी। शहर मे श्याम भक्तो ने 700 निशान लेकर यात्रा मे शामिल हुए। शहर के गांधीनगर स्थित मातादीन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। जो गांधीनगर छोटा चौराहा,बड़ा चौराहा,आईबीपी चौराहा,हरदोई पुल, आवास विकास कॉलोनी होते हुए बाईपास स्थित मां अन्नपूर्णा देवी धाम में संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। भक्त रास्ते भर नाचते घूमते चल रहे थे। गीत संगीत का भी दौर चल रहा था। श्याम के भजन पर सभी नृत्य कर रहे थे। इस संबंध में बातचीत करने पर श्याम परिवार के अध्यक्ष राजेंद्र जौहरी ने बताया कि खाटू श्याम की या यात्रा निकाली जा रही है। फागुन माह की एकादशी को खाटू में श्याम की स्थापना हुई थी। जिसको लेकर एकादशी का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां भी खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित है। वहां पर खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली जा रही है। शहर में जगह-जगह खाटू श्याम की यात्रा के दौरान श्याम भक्तों ने यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद भी बांटा। इस दौरान यात्रा में मुकुल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, राजन कश्यप, बल्लू गुप्ता, कमल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

खरगोन जिले के ट्राइबल विकासखंड में जनजाति विज्ञान जागृति का चैनपुर हाई स्कूल मैं आयोजन किया गया

asmitakushwaha

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुना डाक विभाग ने भगवानलाल शर्मा को किया सम्मानित

Ravi Sahu

*भाजपा कार्यकर्ताओ ने पौधा रोपण कर मरीजो को किया फल वितरण*।

Ravi Sahu

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच होगी

Ravi Sahu

नर्मदा नदी में रेत उत्खनन करते पोकलेन और 2 डंपर पर तीन विभागों की संयुक्त कार्यवाही

Ravi Sahu

शासकीय पीएम श्री हाईस्कूल नांदनी के शिक्षको ने किया पिपल्यामोची चांदनी में घर घर जाकर जनसंपर्क

Ravi Sahu

Leave a Comment