Sudarshan Today
Other

झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हाजी शमसुद्दीन

मोमिनों को भी आबादी के अनुरूप एमएलए व एमपी के लिए टिकट मिलनी चाहिए: हाजी शमसुद्दीन

लोहरदगा: राँची स्थित रजरप्पा चौक गुनगुन पैलेश में झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के नवगठित कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। जिसकी सदारत प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी मौजूद रहे। बैठक में सूबे के सभी 24 जिलों से समिति के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हुई। जिसमें सभी ने बारी-बारी से देश और प्रदेश के हालात पर चर्चा करते हुए समाज को मजबूत और सुदृढ़ करने पर अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों को एकजुट करते हुए मजबूत संगठन तैयार करने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों से जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। जिसमें लोहरदगा जिला से हाजी शमसुद्दीन अंसारी को मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। साथ ही हाजी शमसुद्दीन को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोमिनों को भी सत्ता में भागदारी मिलनी चाहिए, आबादी के अनुरूप विधायक और सांसद के लिए मोमिनों को भी टिकट मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज, अध्यक्ष मंजूर अहमद, महासचिव सगीर अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, हाजी जैनुल आबेदीन अली सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Ravi Sahu

बिल्लौद में 2 मई से गणगौर महोत्सव की होगी शुरुआत,,,

Ravi Sahu

स्वास्थ व महिला एवं बाल विकास विभाग की समन्वय बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

पांच जोड़ों ने पूज्या हवन कर शिव जी का पंच अमृत एव दुध से किया जलाअभिषेक

Ravi Sahu

सीईओ श्री सिसोनिया ने मोरगढ़ी, कोथमी व पड़वा के मतदान केन्द्र देखे

Ravi Sahu

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाये गये शिविर

Ravi Sahu

Leave a Comment