Sudarshan Today
Other

ग्राम मूंदी में हुआ उप लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ

सुदर्शन टुडे/शंकर सिंह सोलंकी

ग्राम मूंदी में शुक्रवार को मान्धाता विधायक श्री नारायण पटेल ने उप लोकसेवा केंद्र का शुभारंभ फिता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक श्री पटेल ने कहा कि इस लोकसेवा केन्द्र के खुल जाने से आसपास के गांवों के लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी, क्यों कि अब उनको पुनासा जाने की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोकसेवा केन्द्रों के खुल जाने से अब ग्रामीणजनों को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से लोकसेवा ग्यारंटी के तहत आवेदनों का निराकरण समय पर हो सकेगा एवं योजनाओं का लाभ भी समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि लोकसेवा केन्द्र में आकर ग्रामीणजन आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न लोकसेवाओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मोदी श्रीमती ज्योति बाला राठौर, उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि श्री चंदमोहन मंडलोई, जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री शैलेंद्र सिंह जादम सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related posts

विश्व हिन्दु परिषद कि जिला बैठक होटल राव पैलेस में संपन्न हुई

Ravi Sahu

ग्राम बराछ में महिलाएं घर-घर जाकर बता रही मतदान का महत्व

Ravi Sahu

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत इमलाई में आयुष्मान ग्राम सभा का आयोजन

Ravi Sahu

समाज के उत्थान के लिए हमें मिलकर आगे आना होगा: राजेश तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता

Ravi Sahu

नारी धुर्वा मोड़ से पाखर तक जर्जर सड़क पर हिंडाल्को की पहल से हुआ मोरम भराव

Ravi Sahu

Leave a Comment