Sudarshan Today
Other

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथ केंद्रों पर सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात 

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

दमोह- जिले के सभी बूथ केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 110 वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सिविल वार्ड 4 के बूथ पर बूथ अध्यक्ष सतीश जैन और मंडल महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, वेद दुबे और वार्ड के कार्यकर्ताओं साथ कार्यक्रम का प्रसारण को देखा। जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय ने बांसा मंडल के बूथ 40 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण को देखा साथ ही बांसा मंडल की लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें पूर्व जिला महामंत्री अखिलेश हजारी, मंडल प्रभारी रामलाल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष अठया एवं मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन, सुरेन्द्र सिंह तोमरकी उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें मंडल प्रभारी रामलाल उपाध्याय ने सभी मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लाभार्थियों से कैसे संपर्क करना चाहिए इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। भाजपा के लोकसभा उप संयोजक श्याम शिवहरे ने नगर के मागंज 3 के बूथ पर पार्षद बाल कृष्ण यादव और वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण देखा। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने सिविल वार्ड 5 के बूथ पर और सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने अपने सिविल वार्ड 7 के बूथ पर मन की बात के 110 वें एपिसोड को देखा जिसमें प्रधान मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में हर ओर नमो ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है, साथ ही पी एम ने ड्रोन दीदी से बात की और उन्हें बधाई दी, उन्होंने कहा कि ये नमो ड्रोन दीदी कृषि क्षेत्र में प्रमुख काम कर रही हैं। नारी शक्ति पर जोर दिया और कहा उन्हें एपिसोड में सीतापुर की ड्रोन दीदी सुनीता से बात की और उन्हें बधाई दी, उन्होंने कहा कि मेरा ये मिशन लखपति दीदी बनाने का है। 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है, इस दिन को वन्य जीवों lके संरक्षण के प्रति जागरूlकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। देश के नव मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की।

Related posts

अवकाश के दिन जमा नहीं होंगे नाम निर्देशन पत्र

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को जिले के ग्राम चारुवा व कालधड़ का भ्रमण किया

Ravi Sahu

स्वीप गतिविधि अंतर्गत ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी के संबंध में दी गई जानकारी

Ravi Sahu

श्रीराम राज्याभिषेक के साथ नौ दिवसीय रामकथा का हुआ समापन , ग्राम नगदा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Ravi Sahu

विकसित भारत यात्रा में मुख्य अतिथि आज्ञाराम बघेल ने बताई मोदी सरकार की योजनाओं की गारंटी

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश में 1 मई से 12 दिनों तक नर्मदा पुष्करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा

Ravi Sahu

Leave a Comment