Sudarshan Today
BODA

भाजपा का गांव चलो अभियान… कार्यकर्ता पहुंचे तूती,करवा,गागर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर बनाया कमल का फूल।

सुदर्शन टुडे (ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)

बोड़ा:- गौरतलब है कि मप्र भाजपा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के पूर्व पूरे मप्र के सभी जिलों के मंडलो में 9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। राजगढ़ जिले के बोड़ा मंडल में नगर बोड़ा के बूथक्रमांक मतदान केन्द्र 83 मे गागर,तूती,करवा सिटी में दीवार लेखन कमल के फूल में रंग भर चुनाव चिन्ह बनाया।24 घंटे के प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ता बूथ कमेटी के साथ हर बूथ पर पहुंचे। भ्रमण के उपरांत रात्रि प्रवास बूथों पर किया गया। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों के कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण व गरीब कल्याण योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। एक बार फिर मोदी सरकार का मंत्र लोगों को पढ़ाया गया। बूथ से 200 मीटर की दूरी पर अपने कार्यकर्ताओं की रजामंदी से उनके घरों की दीवारों पर समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा कमल फूल बनाया गया इस अवसर मतदान केन्द्र की बैठक भीं ली और मंदिर पर प्रभु श्री राम के भजन कीर्तन किया।।भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्होंने अपने संबोधन में मप्र सरकार की महिलाओं के उत्थान, विकास, उनकी गरीबी दूर करने, मान, सम्मान से जीने, आत्मनिर्भर बनने, सम्मान से जीने के लिए बनाई योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मप्र में एक करोड़ 32 लाख लाड़ली बहनाओ के खाते में हर माह राशि पहुंच रही है, उस राशि ने उनके जीवन की शैली बदल दी, अब सास ओर पति भी बहु से मीठा बोलती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयो से सवांद किया। भाजपा गांव चलो अभियान कै तहत बूथ क्रमांक 83 ग्राम गागर में गांव चलो अभियान के बूथ प्रभारी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष चंदर सिंह रूहेला,सरपंच राधेश्याम परमार गागर, के नेतृत्व मै गागर, करवा सिटी, तूती, में दीवार लेखन में कमल का फूल बनाया गया। और दीवार पर फिर इस बार मोदी सरकार।इस अवसर पर, भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह राजपूत,पूर्व पार्षद राधे श्याम वर्मा , मोड़ सिंह मकवाना, सरजन सिंह,भाजपा मण्डल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर ग्राम भाजपा अध्यक्ष नंद किशोर परमार, नारायण सिंह, जगदीश सिंह, गजराज सिंह, इंदर सिंह, भगवान सिंह, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

श्रीयांश राठौर ने 10 वी में हासिल किये 82प्रतिशत

Ravi Sahu

आबकारी अधिकारी ने किया कंपोजिट अंग्रेजी वा देशी शराब दूकान बोड़ा का निरीक्षण

Ravi Sahu

उमरी में श्री मद भागवत कथा का समापन* अंतिम दीन उमड़ा श्रद्धालुओ का जनसैलाब।

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ राजगढ़ युवक कांग्रेस जिला महासचिव उत्कर्ष गुप्ता ने लगाई गोवर्धन पर्वत,गिरिराज जी पैदल परिक्रमा

Ravi Sahu

संस्कार विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम रहा उत्कृष्ट

Ravi Sahu

बोड़ा पुलिस तिम द्वारा अबैध शराब बेचने व तस्करों के विरूद्ध लगातार किया जा रहा कड़ा प्रहार

Ravi Sahu

Leave a Comment