Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

जिला सवाई माधोपुर राजस्थान

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल सहित सभी निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दौसा ने सौंपा ज्ञापन

अखिल गुरदैनिया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दौसा ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बैरवा के नेतृत्व में तथा प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश किराड व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ललित लकवाल की अगुवाई में लालसोट प्रकरण में राज्यपाल महोदय के नाम जिला कलेक्टर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें आशा बैरवा व डॉ. अर्चना शर्मा की मृत्यु पर दुःख जताया व परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा लालसोट प्रकरण में कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव श्री जितेंद्र गोठवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दौसा जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर बैरवा, भाजपा मंडल महामंत्री बलराम बैरवा, राम खिलाड़ी बैरवा व बाबूलाल मीणा को षडयंत्र पूर्वक गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने पर कड़ा विरोध जताया व इन लोगों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेकर जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की गई तथा डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण के दोषी लोगों पर कठोर कार्यवाही करने व सी.बी.आई. जांच की मांग की गई।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री गौरी देवी बैरवा व एस. सी. मोर्चा के जिला मंत्री रामेश्वर बंशीवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र जारवाल, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश बैरवा, रामस्वरूप भेंड़वाल, शिंभू दयाल बैरवा, तथा एस. सी. मोर्चा के राहुवास मंडल अध्यक्ष दीनदयाल बैरवा, गीजगढ़ मंडल अध्यक्ष राजकुमार बैरवा, नांगल राजावतान मंडल अध्यक्ष महेंद्र बैरवा, भांडारेज मंडल अध्यक्ष अशोक बैरवा, बांदीकुई शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नागर, लालसोट शहर मंडल अध्यक्ष अल्पेश छाड़ीवाल, आभानेरी मंडल अध्यक्ष जयलाल बैरवा, सैंथल मंडल अध्यक्ष सरदार बैरवा, आलूदा मंडल अध्यक्ष कालूराम बैरवा, अनिल सकरवाल, कपिल सकरवाल, चंदालाल रैसवाल, सतीश बैरवा सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व सरपंच एवं पूर्व पंच के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार लाखों की हेरा फेरी

Ravi Sahu

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Ravi Sahu

सिटी कोतवाली ने पकड़ा डीजल चोर सड़क किनारे करता था खड़ी गाड़ियों में से डीजल की चोरी

Ravi Sahu

मानव श्रृंखला एवं रैली के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश

Ravi Sahu

योजनाओं में ऋण स्वीकृति और वितरण की समीक्षा डीएलसीसी व डीएसएलआर बैठक में हुई

Ravi Sahu

भगवती मानव कल्याण संगठन पथरिया के सदस्यों द्वारा अवैध शराब की बिक्री रोकने हेतु

asmitakushwaha

Leave a Comment