Sudarshan Today
KANPUR

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री को प्रतीक चिह्न देते दिनेश मिश्रा) मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को बताए आत्मरक्षा के गुर 

जिला संवाददाता शाहनवाज खान शानू

कानपुर देहात राजपुर के शिवधाम वाटिका में शुक्रवार को यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड द्वारा आयोजित छः दिवसीय महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम शिखा संखवार ने फीता काटकर किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व बिहार के प्राणपुर विधानसभा से विधायक निशा सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए सैकड़ों योजनाए संचालित कर रही है‌। सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सबकी जिम्मेदारी है कि महिलाओं व बालिकाओं के विकास के लिए भयमुक्त वातावरण बनाएं। महिलाए अगर आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज व देश के विकास में भी सहभागी बनेंगी। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शाष्त्री ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत प्रशिक्षण देकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद मिश्रा ने महिलाओं को विभिन्न महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है। वह किसी भी समस्या का समाधान और सामना करने में सक्षम है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ- साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे मुख्यमंत्री थाना क्षेत्र के नानेमऊ ग्राम हेल्पलाइन नंबर 1876, वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता दी है। इस दिशा में विशेष प्रयास भी किए गए हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने व बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहित करने को भी कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मिश्रा व संचालन देवेन्द्र कटियार ने किया। कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र पाल, अरुण कुमार, भाजपा नेता जमीपाल सिंह, शिक्षक लाल जी सिंह, कुसुम लता कटियार, कल्पना पाल राखी कक्कड़ शुभी श्रीवास्तव, मीणा दीक्षित, मीणा कटियार सुधा प्रजापति सीमा पाल पूजा निषाद मौजूद रही।

Related posts

समस्त जनमानस में फैल रहा है आपसी विरोध।

Ravi Sahu

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लटका मिला युवक का शव

Ravi Sahu

समाजसेवी कविंद पटेल ने सुभाष क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन

Ravi Sahu

उप निरीक्षक ने पेश की मिसाइल खोया हुआ पर्स दंपति को लौटाया दंपति ने सटटी पुलिस का व्यक्त किया आभार

Ravi Sahu

मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े पुलिस बल तैनात

Ravi Sahu

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को मारी टक्कर छात्रा की मौत

Ravi Sahu

Leave a Comment