Sudarshan Today
Other

जिला कृषि स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा जिला पंचायत के सभागार में आज जिला कृषि स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कृषि एवं कृषिा से संबद्ध विभाग पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, जिला विपणन, एम.पी.एग्रो आदि के अधिकारी सम्मिलित हुए। कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री अन्नू धनराज सिंह दांगी की अध्यक्षता एवं समिति सदस्यों श्रीमति कमलाबाई कल्याण सिंह, श्रीमति रामकली बाई लाखन सिंह की उपस्थिति में उक्त आयोजित बैठक में उपसंचालक कृषि श्री के.एस. खपेड़िया उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ ओ.पी. गौर, सहायक संचालक मत्स्य डॉ एस.के. दुबे, सहायक कृषि यंत्री श्री पी.एस. शाक्य, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एन.एस. तोमर, जिला विपणन अधिकारी- श्री के.एस. ठाकुर, प्रबंधक बीज निगम श्री एन.एस. ठाकुर, एसडीओ सिंचाई विभाग श्री महेन्द्र सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री महेन्द्र कुमार ठाकुर, एमपी एग्रो के श्री ऋतुराज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विदिशा श्री आर. के. शर्मा , जिला सलाहकार डॉ डी.के. तिवारी मौजूद रहे।
उक्त बैठक में खरीफ रबी मौसम में फसलों की स्थिति उर्वरक, सिचाईं एवं बीज, अन्य आदान सामग्री की उपलब्धता की चर्चा कर समीक्षा की गई। संचालित विभिन्न योजनाओं के आवंटन व्यय उपार्जन की तैयारी, मत्स्य तालाब निर्माण प्रक्रिया कस्टम हायरिंग सेन्टर, सिंचाई हेतु नेहरों की रिपेयरिंग पशुओं के स्वास्थ्य सुधार हेतु उत्तम क्वालिटी की दवाईयों की उपलब्धता आदि पर चर्चा कर आवश्यक सलाह दी गई।

Related posts

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में नमो नवमतदाता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का युवा संवाद

Ravi Sahu

असाटी महिला मंडल समिति की महिलाओं ने संस्कार भवन में किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Ravi Sahu

जनजाति सुरक्षा मंच सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय एम‌ पी हेड 

Ravi Sahu

बलरामपुर : शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में नव मतदाताओं ने अवश्य मतदान करने की ली शपथ

Ravi Sahu

महीनों से खराब पड़ा है हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

Ravi Sahu

मधुसुदनगढ़ एवं जामनेर सेक्टर स्तरीय सघन वजन अभियान चलाया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment