सुनील सेन जिला ब्यूरो चीफ सुदर्शन टुडे दतिया
इन्दरगढ़, आज आम आदमी पार्टी के द्वारा आज सेंवड़ा विधानसभा के इन्दरगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के *प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिहं सोमवंशी ने बताया* कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 10 प्रत्याशी घोषित किये हैं जिनमें से सेंवड़ा विधानसभा से संजय दुबे जी का नाम सबसे ऊपर है। संजय दुबे जी को उनके काम, जनता के लिए किए गए संघर्ष को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने संजय दुबे जी को प्रत्याशी बनाकर बड़ा ही सटीक निर्णय लिया है क्योंकि संजय दुबे जी सेंवड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक हैं जो कि जनता की पहली पसंद हैं। जनता का आशीर्वाद संजय दुबे जी के साथ है और इस बार सेंवड़ा विधानसभा से संजय दुबे जी की जीत सुनिश्चित है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय दुबे ने कहा कि सेंवड़ा विधानसभा की जनता विकास से वंचित है। भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा ने बारी बारी से सेंवड़ा की जनता का शोषण किया है। आज सेंवड़ा विधानसभा में कई जनसमस्याएं फैलीं हुई हैं। नगर इन्दरगढ़ में जलभराव की समस्या से जनता परेशान है, बाईपास न होने के कारण इन्दरगढ़ की जनता ट्रेफिक जाम की समस्या से जूझ रही है, बिजली न आने से किसान परेशान है, सेंवड़ा विधानसभा में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है किसान दो दो दिन लाईनों में लगा रहता है जहाँ पर प्रशासन के द्वारा किसानों को बेज्जत किया जाता है, सेंवड़ा विधानसभा के तीनों पुल टूटे हुए हैं जिससे आवागमन ठप्प है सेंवड़ा नगर से 18 गांव का संपर्क टूट चुका है जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं एवं व्यपारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं इन्दरगढ़ एवं सेंवड़ा के अस्पताल में गंदगी का अंबार है, मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। आप के प्रत्याशी संजय दुबे ने कहा कि अगर सेंवड़ा विधानसभा की जनता आम आदमी पार्टी को चुनकर मुझे विधानसभा भेजती है तो सेंवड़ा विधानसभा की सभी जनसमस्याओं का सबसे पहले निराकरण किया जायेगा। सेंवड़ा में विकास होगा और सिर्फ विकास की राजनीति होगी। सेंवड़ा विधानसभा पर किसान का शासन होगा, जनता का शासन होगा न कि किसी नेता का। जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव ने* सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया एवं जनता को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय दुबे को अपना आशीर्वाद देने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश जाटव, युवा जिलाध्यक्ष कुॅं. भरत सिंह सोलंकी, अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष मुन्ना खांन, किसान विंग के उपाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र रावत, जहीर खांन, अरविंद यादव, अनिकेत रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।