Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मन में मोदी सदस्यता अभियान को लेकर सीहोर विधानसभा बैठक संपन्न

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

सीहोर। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के निर्देश पर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी बलजीत चौहान की सहमति से सदस्यता अभियान को लेकर सीहोर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार ,सदस्यता अभियान जिला प्रभारी राहुल मालवीय,एवं सदस्यता अभियान विधानसभा प्रभारी नीरज जाटव, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष अनोखीलाल सगर, देवीपुरा मंडल अध्यक्ष मेहरा,उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अनेकों योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग को योजनाओ का मिल रहा है।वधानसभा चुनाव की घड़ी पास में है इस समय अनुसूचित जाति वर्ग को भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े रहकर पुन: भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में बनाना है। घर घर जाकर कार्यकर्ता अनुसूचित जाति वर्ग को जानकारी देवे।इसी कड़ी में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राहुल मालवीय ने भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश के मन में मोदी सदस्यता अभियान के टोलफ्री नम्बर 7000230230 पर कार्यकर्ताओं को कॉल करवाकर सदस्यता की जानकारी दी। श्री मालवीय ने बताया की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सीहोर जिले में 20 हजार अनुसूचित जाति वर्ग के नए सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य लिया है।भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टि हमेशा सभी वर्गों को सम्मान करने का कार्य करती है और हमेशा अनुसूचित जाती वर्ग को सम्मान देकर उनको योजनाओ का लाभ दिलवाकऱ आज अंतिम छोर पर खड़े अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाकर खड़ा करने का काम भाजपा कर रही है।विधानसभा बैठक में प्रमुखरूप से करनसिंह अहिरवार, बालमुकुंद सरपंच, राहुल सगर, कालूराम,त्रिलोक झरखेड़ा, भगवानसिंह अहिरवार, मुकेश अहिरवार, पन्नालाल,सोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित

Ravi Sahu

*पैदल कावड़ यात्रियो का किया स्वागत

Ravi Sahu

जिला पुलिस ने कॉमनिग गस्त के दौरान 233 गिरफ्तारी वारंट तामील किए

Ravi Sahu

पुलिस थाना वरला द्वारा थाना परिसर की साफ सफाई व खेल का आयोजन किया तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओ को जागरुक किया एवं मोटर व्हीकल एक्ट अर्न्तगत कार्यवाही की

Ravi Sahu

भू-अधिकार पुस्तिका अब कम्प्यूटरीकृत रूप में जारी होगी

Ravi Sahu

ओबीसी महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमलेंद्र पटेल को रीवा संभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार

Ravi Sahu

Leave a Comment