Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय अपराजिता कार्यक्रम आयोजित

कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है – एसपी श्री अवस्थी

राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है – सीईओ श्री सिंह
सुदर्शन टुडे पंकज जैन सीहोर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में “अपराजिता” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय सेवाओं में कार्यरत 56 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी श्री मयंक अवस्थी और जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए एसपी श्री अवस्थी ने कहा कि कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है। महिलाओं ने अपने कर्म से समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में वे पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं और अपने हक के लिए प्रभावपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ती हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों की शिकायत दर्ज करने के लिए पृथक से महिला डेस्क की स्थापना की गई है। इस महिला डेस्क में महिला पुलिस अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं निसंकोच होकर महिला डेस्क में आकर उनके साथ घटित हिंसा या अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं, वह आगे आकर उसका लाभ लें। सोशल मीडिया के संबंध में उन्होंने कहा कि महिलाएं निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें क्योंकि उनके दुरुपयोग की संभावना रहती है।

जिला पंचायत सीईओ श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राष्ट्र के विकास में तेजी से भागीदारी बढ़ रही है। उनकी काबिलियत को देखते हुए निश्चित ही कहा जा सकता है कि देश का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। वह अपने फैसले खुद ले रही हैं, परिवार की उन्नति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ती जा रही है। सरकार स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चला रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एएसपी श्री समीर यादव, डीएसपी श्रीमती अर्चना अहीर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियां

अपराजिता अभियान के तहत किशोर बालिकाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती एवं बॉक्सिंग का प्रशिक्षण बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।

स्वसहायता समूहो को राशि वितरित की गई

कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए क्रेडिट लिंक योजना अंतर्गत राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा स्वसहायता समूह आष्टा को 5 लाख 75 हजार रूपये एवं आकाश स्वसहायता समूह जावर को 3 लाख रूपये की राशि वितरित की गई।

इन्हे किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में महिला शक्ति की प्रतीक महिलाओं श्रीमती अर्चना अहीर, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति दुबे, श्रीमती गौतमी गोलाइत, श्रीमती सुष्मिता बिल्लोरे, श्रीमती रंजीता पटेल, डॉ. कालिका डोलस, श्रीमती उमा पालीवाल, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती हेमा मंजिता पांचाल, डॉक्टर पूजा खनूजा, श्रीमती बरखा वर्मा, श्रीमती सविता सोनी, श्रीमती सुमन ताम्रकार सहित 56 महिलाओं का सम्मान किया गया।

Related posts

ग्राहक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

Ravi Sahu

थाना राजपुर पुलिस ने यातायात जागरुकता के तहत हेलमेट धारण कर निकाली बाईल रैली

Ravi Sahu

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राज्य मंत्री गौतम टेटवाल

Ravi Sahu

जनपद अमरपुर के ग्राम पंचायत धनवासी मे देवारण्य वृक्षारोपण कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Ravi Sahu

खरगोन जिले में जिनकी आंखे और हाथ नहीं वे भी बनवा सकते है आधार

Ravi Sahu

रानी गहलोत, वेस्ट रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की उपाध्यक्ष मनोनीत

Ravi Sahu

Leave a Comment