Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

बागली विधानसभा सीट मध्यप्रदेश मे कांग्रेस के लिए वर्तमान नतीजो के आधार पर सबसे कमजोर सीट है। – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह

रिपोर्ट,। सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे

 

 कांटाफोड मे मंडलम सेक्टर बूथ प्रभारीयो की बैठक मे पहुंचे दिग्विजयसिंह

कांटाफोड – बागली विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश की सबसे कमजोर सीट वर्तमान नतीजों के आधार पर मानी जाती है। यह बात सतवास के चंद्रकेशर बांध स्थित रेस्ट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने पत्रकारों से कही। पत्रकार वार्ता के दौरान दिग्विजयसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बागली विधानसभा के मतदाताओं से संपर्क को एक आदर्श संपर्क के रूप मे बताया। सिंह ने पत्रकारों से चर्चा मे केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री दीपक जोशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिलाध्यक्ष अशोक पटेल पीसीसी सदस्य मनोज होलानी कांग्रेस नेता डाक्टर ओम पटेल बंटु गुर्जर मुकेश पटेल सुनील यादव आदि उपस्थित थे।

कांटाफोड मे मंडलम सेक्टर बुथ प्रभारियों की बैठक मे पहुंचे दिग्विजयसिंह

कांटाफोड मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह मंडलम सेक्टर एवं बूथ प्रभारीयो के बैठक मे सम्मिलित हुए। दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुले मंच से संवाद भी किया जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी जिसका जवाब भी श्री सिंह ने मौके पर ही देते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राजनीति के संत स्वर्गीय कैलाश जोशी जैसे व्यक्ति के सामने चुनाव हारना भी गर्व की बात होती है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपने चिर परिचित अंदाज मे अपनी बात कहते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ने कहा की बागली विधानसभा के जोशी परिवार एवं होलानी परिवार अब आगामी चुनाव मे एक मंच पर एकसाथ काम करेंगे तो परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष मे ही आएंगे।ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया उपाध्यक्ष सुरेश पटेल नगर अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी मंडलम अध्यक्ष मुकेश राठौर सेक्टर अध्यक्ष ब्रजमोहन तिवारी जिला महामंत्री गुरमीत भाटिया युवक कांग्रेस जिला महामंत्री आनंद पटेल जिला सचिव अभिषेक भट्ट अर्पित जायसवाल ललित सोनी शाहरुख नेता सहित बडी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम मे हमीद खान ने अपने गीत गजल और कविताओं की प्रस्तुति देकर विचार व्यक्त किए।

Related posts

सांची बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी:2 ताले खोलकर तहखाने से निकाले गौतम बुद्ध के परम शिष्यों के अस्थिकलश 

Ravi Sahu

हरदा भीलट में आज होंगी भीलट देव प्राण प्रतिष्ठा

Ravi Sahu

सीमित आवश्यकताए सादा जीवन तनाव मुक्त होकर जीयें, परिवार मे आनंद खुशी को मेहसुस करे

Ravi Sahu

गौ रक्षा के लिए चल रहे महायज्ञ की पूर्ण आहुति मे उमडा जन शैलाव हुआ विशाल भडारा गौ माता के संकट निवारण के लिए श्रंखला वद्ध होगे महायज्ञ के आयोजन संतोष चौहान

Ravi Sahu

पांढुर्ना में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं , दो कांग्रेसी भाजपा में शामिल

Ravi Sahu

भगोरिया हाट बाजार में रहे सुरक्षा जिसके संबंध में नागलवाड़ी थाने पर सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment