Sudarshan Today
तलेन

ग्राम पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार घोटालों को उजागर करने की मुहिम लगे तार जारी…

ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार घोटालों की बाढ़ उसके बाद भी भाजपा विकास यात्रा निकाल कर-कर रही ड्रामा

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव रोजगार सहायक ने कागज में कर दिया विकास

मुकेश यादव तलेन

तलेन — भाजपा द्वारा गांव गांव में विकास यात्रा का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की हालत बद से बदतर है। शासन की योजना कागज पर चल रही है। ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक द्वारा कागज पर विकास कर दिया जब हमारे द्वारा नरसिंहगढ़ जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत नाहली, ताजीपुरा-मोतीपुरा बनापुरा,परसू खेड़ी,अमलार,बावड़ी खेड़ा,चोमा,भील खेड़ा,बारवांँ खुर्रम,तुर्की पूरा-सिका,बुचा खेड़ी जंगी बढ़ आदि ग्राम पंचायतों में जाकर देखा तो समुदाय भवन कागज पर बन गया। रोड कागज पर बन गया मूल्यांकन भी हो गया रुपए निकल गए खेल मैदान कागज पर बन गया। तालाब कागज पर बन गया करोड़पति जमीन जायदाद वालों का आवास आ गए गरीब आज भी कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना में करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए फिर भी गांव वालों को पानी नहीं मिल रहा कागज पर कुए बन गए तालाब खुद गए ऐसे कई काम कागज पर दर्शा कर लाखों करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया।हमारे द्वारा ग्राम पंचायतों के भ्रष्टाचार घोटाले को उजागर किए गए थे।परंतु भ्रष्टाचारियों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। हमारी भ्रष्टाचार की मुहिम ग्राम पंचायतों की आगे भी जारी रहेगी।अगले अंक में हम फिर ग्राम पंचायतों के भ्रष्टाचार खोलेंगे।उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा सिर्फ ड्रामा यात्रा बनकर रह गई है। हालांकि देश हित में भाजपा होना चाहिए परंतु इन भ्रष्टाचारियों पर भी कार्रवाई होना चाहिए हम नरसिंहगढ़ जनपद की ग्राम पंचायतों में जाकर देखा तो भ्रष्टाचार घोटाला मिले परंतु यही हालत हर ग्राम पंचायतों की है। जहां भ्रष्टाचार घोटाला किया गया कागज पर विश्वास दर्शाया गया अगले अंक में फिर हम ग्राम पंचायतों के भ्रष्टाचार घोटाला की परत खोलेंगे हमारी मुहिम जारी रहेगी जय हिंद जय भारत

Related posts

अजमल जी के लाल बाबा रामदेव निकले नगर भ्रमण पर

Ravi Sahu

नरसिंहगढ़ विधानसभा में तलेन व क्षेत्र के लोगों की आवाज हमारे यहां नेताओं की कमी नहीं है उनको भी मौका मिलना चाहिए विधानसभा चुनाव 2023

Ravi Sahu

आप के विश्वास पर हम खरे उतरेंगे चुनिए उसे जो आपकी सुने

Ravi Sahu

26 जनवरी को यादव अहीर समाज का सम्मेलन उज्जैन में

Ravi Sahu

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत जंगीबड़ में फिर खुली भ्रष्टाचार की परत

Ravi Sahu

दया वहा शक्ति है कि बुराई को अच्छाई में परिवर्तन कर देती है — मधु दीदी

Ravi Sahu

Leave a Comment