Sudarshan Today
dindori

केंद्रीय बजट में छुपी है 100 साल बाद के भारत की संकल्पना : राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे

बीजेपी अध्यक्ष अवध राज ने बजट के लिए किया प्रधानमंत्री का अभिनंदन, वित्तमंत्री को दिया धन्यवाद

सुदर्शन टुडे डिंडोरी //भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में आज दोपहर 12.30 बजे पत्रकार साथियों के साथ विकास यात्रा एवं बजट को लेकर प्रेस वार्ता का अयोजन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे एवं भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष अवध राज बिलैया के तत्वाधान में किया गया बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार का यह बजट सर्वस्पर्शी एवम सर्वव्यापी है जिसने समाज के प्रत्येक वर्ग को छुआ है। क्योंकि यह बजट देश के प्रत्येक राज्य के लिए है। यह सर्वसमावेशी और विकास को समर्पित बजट है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान, समान अवसर उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया है, यह उसको पूरा करने वाला और इज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने वाला आम बजट है। यह केवल वर्ष 2023-24 का बजट नहीं है, बल्कि 100 साल बाद भारत कैसा होगा, की संकल्पना पर आधारित बजट है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हॅू एवं केंद्रीय वित्त मंत्री जी को धन्यवाद देता हॅू। वहीं उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने पत्रकार साथियों को बताया की
मोदी सरकार ने अपने बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। बच्चों और किशारों के लिए राष्ट्रीय डिजीटल पुस्तकालय की स्थापना स्वागत योग्य कदम है। 740 एकलव्य विद्यालयों के लिए 38 हजार 500 शिक्षक एवं सपोर्ट स्टॉफ की तीन में भर्ती की जायेगी। युवाओं के लिए पीएम कौशल योजना- 04 प्रारंभ की गई है, जिसमें देश भर में 40 स्किल सेंटर स्थापित किए जाऐंगे। मध्यप्रदेश में भी ग्लोबल स्किल पार्क जैसी परियोजनाएं प्रारंभ की जाएंगी, जिनसे स्किल्ड मेन पॉवर तैयार कर उनको रोजगार दिया जायेगा। तीन साल में 47 लाख युवाओं को वजीफा सहायता प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ का हस्तांतरण शुरू किया गया है। बजट में महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने का फैसला लिया गया है और बहनों को 2 लाख रूपए की बचत पर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत खाते में रखी जाने वाली राशि साढ़े 4 लाख से बढ़ाकर 9 लाख करने का फैसला लिया गया है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को भी 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। देश के मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पुरानी टैक्स व्यवस्था को समाप्त किया गया है और नौकरीपेशा लोगों के साथ ही जिनकी आय 7 लाख रूपए तक है, अब उन्हें टैक्स नहीं देना होगा। देश की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विकास मिशन शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत 15000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
रसायनमुक्त कृषि को मिलेगा बढ़ावा साथ ही साथ हमारे बजट में पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन हेतु कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रूपए किया गया है। अगले तीन सालों तक 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए मदद की जायेगी और 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्सेस सेंटर बनाए जायेंगे। फर्टीलाइजर्स के दुष्प्रभावों से धरती को बचाने का यह दूरगामी अभियान है। नया बजट देश को श्रीअन्न का ग्लोबल हब बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी की कटिबद्धता को दोहराता है। इसमें हैदराबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च की स्थापना का प्रावधान किया गया है। वन डिस्ट्रक्ट-वन प्रोडेक्ट एवं हेंडीक्रॉफ्ट आयटम को बढ़ावा दिये जाने के प्रस्ताव भी स्वागत योग्य हैं।
तेजी से विकसित होगी अधोसंरचना
बजट में 5जी सर्विस पर चलने वाले एप को विकसित करने के लिए इंजीनियरिंग संस्थाओं में 100 लेब बनाने का प्रावधान है। रेल बजट 2 लाख 40 हजार रूपए कर दिया गया है, जो 2013-14 के रेल बजट से 9 गुना ज्यादा है। इनवेस्टमेंट खर्च को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख रूपए किया गया है एवं राज्यों को मिलने वाले इंट्रेस्ट फ्री लोन को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया है, जिसका अधोसंरचना के विकास में राज्य लाभ उठा सकते हैं। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में 66 प्रतिशत की वृद्धि कर 79 हजार करोड़ रूपया कर दिया गया है। एयर कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए नये 50 नए एयरपोर्ट, हेलीपेड, वाटर एयरो ड्रोन विकसित किए जायेंगे। शहरी बुनियादी ढांचे के विकास कोष के लिए 10 हजार करोड़ रूपए हर साल खर्च किए जाएंगे। देश में 2014 के बाद 157 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, अब बजट में 157 नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाने का प्रावधान किया गया है।
5 फरवरी से शुरू होगी जिले में विकास यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि डिंडोरी जिला की दोनों विधानसभा डिंडोरी एवं शाहपुरा में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जावेगी डिंडोरी विधानसभा की विकास यात्रा 5 फरवरी को संत रविदास जयंती के साथ ग्राम धोरा से शाहपुरा विधानसभा में ग्राम धारी गांव से यात्रा का शुभारंभ होगा यह यात्रा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में निकाली जाएगी जिसमें जिले के सभी ग्राम वार्ड सम्मिलित किए जाएंगे यात्रा का मुख्य देश जनसंवाद विकास कार्यों का मूल्यांकन अंकुर अभियान पेसा एक्ट नियम स्वच्छता नशा मुक्ति के साथ-साथ जन सामान्य को प्रेरित किया जाएगा इसके साथ ही शासकीय योजनाओं के बारे में जनता को बताया जाएगा योजना में पात्र हितग्राहियों जो लाभ से वंचित हो गए हैं उनको लाभ दिलाने की कोशिश की जाएगी यात्रा के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे विकास यात्रा का मुख्य देश विभिन्न विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों को जनता के साथ साझा एवं भविष्य में आत्मनिर्भर समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के उद्देश्य नए विकास की आधारशिला के उद्देश्य लेकर पूर्ण किया जावेगा पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री जय सिंह मरावी जिले के उपाध्यक्ष बद्री साहू जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्ततिवारी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा सुशील राय वीरेंद्र साहू दुर्गेश साहू सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा कार्यालय प्रभारी परसराम पाराशर एवं भाजपा समर्पित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

 

(सुधीर दत्त तिवारी)
जिला मीडिया प्रभारी

Related posts

क्रीड़ा परिसर हेतु होंगा टैलेंट सर्च

Ravi Sahu

फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त मे

Ravi Sahu

* एस टी मोर्चा किसान मोर्चा की मंडल अमरपुर की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा की उपस्थिति मे पाँच नये सदस्य भाजपा मे शामिल ली सदस्यता बैठक समपन्न*

Ravi Sahu

कोदो कुटकी के बिस्किट खाने से आंगनवाड़ी के बच्चे हुए उल्टी दस्त से ग्रस्त अस्पताल में भर्ती

Ravi Sahu

पूर्व सरपंच एवं पूर्व पंच के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार लाखों की हेरा फेरी

asmitakushwaha

ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment