Sudarshan Today
DAMOH

ई-संजीवनी ओ.पी.डी. सेवा एवं हब एंड स्पोक मॉडल का लाभ अवश्य लें

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर सोनकिया में जनभागीदारी से
स्वास्थ्य कार्यक्रम संपन्न

विकासखंड पथरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर सोनकिया में जनभागीदारी से स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिवेदी ने मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं आमजनों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उप सरपंच गोर्वधन पटेल ने संस्था में चिकित्सक की पदस्थापना न होने के कारण क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य सेवा प्राप्ति के संबंध में हो रही परेशानियों के विषय में अवगत कराया। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि केन्द्र में ही हब एंड स्पोक मॉडल के जरिए 45 प्रकार की जांचें एवं ई-संजीवनी ओ.पी.डी. सेवा के माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाओं की उपलब्धता बनाई गई है। उन्होने हब एंड स्पोक मॉडल एवं ई-संजीवनी ओ.पी.डी. सेवा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आग्रह किया कि इन सेवाओं का लाभ समुदाय के लोग लें। इस दौरान सी.बी.एम.ओ. डॉ. मिन्ज भी मौजूद रहे।
डॉ. त्रिवेदी ने मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया कि क्षेत्र अंतर्गत शामिल सभी 07 गांवों में हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ रूप से मिल सके, इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर सोनकिया में प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक ई-संजीवनी ओ.पी.डी. सेवा के जरिए विशेषज्ञ सेवाएं तथा उपलब्ध कराई गई 45 तरह की जांचों मे से हितग्राहियों की आवश्यकतानुसार जांच के लिए सैम्पल लेने का कार्य किया जायेगा। अपरान्हृ 04 बजे तक क्षेत्र अंतर्गत शामिल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर/आंगनवाडी केन्द्रों में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से टेलीकंसल्टेशन सेवा के जरिए हितग्राहियों को स्वास्थ्य लाभ दिया जायेगा

Related posts

ट्रैक्टर बर्मा से कराएं जा रहे पौधारोपण के गड्ढे लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार

Ravi Sahu

वैश्य महासम्मेलन मप्र युवा ईकाई दमोह द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन….

Ravi Sahu

ग्राम रक्षा समिति सदस्य की बहन की थाना परिसर से कराई जा रही शादी,मां न होने पर और गरीबी स्थिति को देखते हुए भव्यता से कराई जा रही शादी

Ravi Sahu

विज्ञान प्रदर्शनी एवं डेंटल चेक अप शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

संभाग स्तरीय सी.एम. राइज शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Ravi Sahu

एकलव्य विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुई सात दिवसीय गरबा एवं डांडिया की कार्यशाला

Ravi Sahu

Leave a Comment