Sudarshan Today
LAKSHMAN GARH

*लक्ष्मणगढ़ के राकेश सिहाग व नेछवा के कपिल शर्मा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

कोमल शर्मा

जिला व्यरो चीफ
लक्ष्मणगढ़ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को लंबे समय से पेंडिंग चल रही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
पीसीसी चीफ की ओर से 400 मे से 100 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। जारी सूची ब्लॉक अध्यक्षों की सूची मे लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राकेश सिहाग,नेछवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कपिल शर्मा, फतेहपुर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पवन दाधीच, फतेहपुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर झाबर मल धायल, मंडावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किरोड़ी मल पायल, मुकुन्दगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार मेघवाल व नवलगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सैनी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश में अढाई साल बाद 25 प्रतिशत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।पूरे प्रदेश में 400 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने हैं जबकि जारी सूची में 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ही नियुक्त किए हैं । ऐसे में शेष जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व पीसीसी विस्तार का काम जल्द शुरू होगा।

Related posts

*राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन

Ravi Sahu

Leave a Comment