Sudarshan Today
माचलपुर

शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-२   मैं शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

 

 

माचलपुर –

श्रीमती चंचला मण्डलोई शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर नगर के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी भगवान प्रसाद दुबे, गायत्री परिवार के बालकृष्ण दुबे सेवानिवृत्त शिक्षक, राधेश्याम पुरवैया उपाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश, सुरेश दांगी जिला अध्यक्ष, गोपाल लाल कारपेंटर प्रदेश अध्यक्ष पूरानी पेन्शन बहाली संघ मध्यप्रदेश, संकुल प्राचार्य विनोद गौतम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीता मालवीय नगर पंचायत अध्यक्ष, नायब तहसीलदार नवीन चन्द्र कुम्भकार, जीतेन्द्र अजनारे थाना प्रभारी द्वारा की गई। श्रीमती चंचला मण्डलोई शिक्षिका का सेवा काल स्थापना से सेवानिवृत्ति तक एक ही विद्यालय रहा। आज उनके प्राथमिक स्तर पर पढ़ाये विद्यार्थी कई विभागों मे, विभिन्न मिडिया, राजनैतिक मंच पर सेवा दे रहे है। विद्यालय मे विदाई समारोह का सम्पूर्ण आयोजन बच्चों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मैं मन्त्रोच्चार से मां सरस्वती जी का पूजन हुआ। स्मृति चिन्ह से कार्यक्रम मे पधारे पूर्व पेन्शन प्राप्त शिक्षकों का दुशाला श्रीफल से सम्मान किया गया। प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम मे उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बच्चों ने पुष्पवर्षा, भोजन व्यवस्था, स्वागत गीत मे छात्र केबिनेट की संकल्पनाओं को साकार किया। अपार बच्चों के समूह ने शिक्षक का विदाई समारोह मनाया। कार्यक्रम मे मिडिया समूह के पत्रकार गण,जनशिक्षकद्वय, नगर मे विभिन्न संचालित स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थित,नगर पंचायत व अऩ्य विभागों के पदाधिकारी सहित चुने हुवें जनप्रतिनिधि पार्षद गण उपस्थित रहे। बच्चों के द्वारा भोजन मंत्र के उच्चारण ने सभी आगन्तुकों को भाव विभोर कर दिया।भोजन मंत्र के बाद सभी ने सहभोज किया, ढोल ढमाकें, आतिशबाजी से आगवानी, तिलक लगाकर अभिनन्दन सभी आगन्तुकों का किया। शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह् से श्रीमती चंचला मण्डलोई मेडम को विदाई दी गयी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी ने किया, मंत्रोच्चारण गौरव त्रिवेदी ने किया, कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीपी दुबे ने भी अपने विचार रखे, स्वागत संस्था प्रधानाध्यापक अब्दुल करीम खान ने किया। सरस्वती वंदना राजेन्द्र सिंह मण्डलोई सर ने प्रस्तुत की,स्मृति चिन्ह का वाचन व आभार शिक्षक ओमप्रकाश राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

Related posts

नगर में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई

Ravi Sahu

नगर माचलपुर जीरापुर में गुर्जर समाज के युवाओं ने मनाई गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती

Ravi Sahu

Ravi Sahu

पूर्व मंत्री प्रियव्रत खिंची की विधानसभा खिलचीपुर की चारो निकायों से भाजपा ने परचम लहराया

Ravi Sahu

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

Ravi Sahu

शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment