Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

खिलता कमल के अंतर्गत विधानसभा युवा प्रतिभावान सम्मेलन संपन्न

 

 

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

*सिलवानी/बेगमगंज* शहर व गांव में किसान गरीब के बच्चे हिंदी भाषी होने के कारण पहले डॉक्टरी की पढ़ाई नहीं कर पाते थे। लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की ओर से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने का जो कदम उठाया है । उससे गांव किसान और गरीब के बच्चे डॉक्टर भी बनेंगे और इंजीनियर भी बनेंगे। ऐसे कई बदलाव देश के अंदर हो रहे हैं। जिनसे सीधा लाभ किसान और गरीब को मिल रहा है। हमारी केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी है। यह योजनाएं अंत्योदय के विचार को साकार कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमारा पहला दायित्व है कि हम सरकार की उपलब्धियों के साथ अपने विचार जन जन तक पहुंचाएं। और उन्हें बताएं कि कांग्रेस ने युवाओं को धोखा दिया है। कांग्रेस ने कहा था कि 10 दिन में 2 लाख माफ कर देंगे। युवाओं को 5 हजार भत्ता देंगे, रोजगार देंगे। चार आंना तो युवाओं को कांग्रेस ने दिया नहीं। जब विधानसभा में हमने पूछा कि बेरोजगारों को क्या रोजगार दोगें। कहने लगे युवाओं को ढोर चराना सिखाएंगे और बैंड बजाना सिखाएंगे। कांग्रेस ने इतना गंदा मजाक युवाओं, किसानों, गरीबों के साथ किया यह सब कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

यह बात दशहरा मैदान स्थित मंगल भवन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खिलता कमल के अंतर्गत सिलवानी – बेगमगंज विधानसभा प्रतिभावान युवा सम्मेलन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने ने कहा कि आने वाले भविष्य में आप ही युवा मोर्चा के बड़े-बड़े पदों पर आसीन होंगें। हमें सिखाया जाता है कि राष्ट्र के लिए, भारत माता के लिए और राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करना है। यदि हम अच्छे खिलाड़ी हैं तो राष्ट्र के लिए खेलें हम किसी भी कार्य में अग्रणी हो तो राष्ट्र के लिए करें, युवा जो संकल्प कर लेता है वह हर हाल में पूर्ण कर सकता है देश को युवाओं से ही उम्मीद है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदर्श शर्मा एवं महामंत्री आकाश कुशवाहा सेट मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक रामपाल सिंह सहित मंचासीन सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सिलवानी विधानसभा से बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण व क्षेत्र के उत्कृष्ट युवाओं को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी जिला महामंत्री रामकुमार घोषी ने दी। साथ ही प्रभांशु भदोरिया, कमल सिंह साहू, दीपक रघुवंशी, विजय शुक्ला ने संबोधित कर मार्गदर्शित किया।

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सिलवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, अजय सिंह जाट, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, युवा मोर्चा महामंत्री रामकुमार घोसी, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आदर्श शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा आकाश कुशवाहा, बिट्टू जैन, प्रभांशु भदोरिया,भाजपा युवा नगर मीडिया प्रभारी मुकेश पाटकर, राजाबाबू सेन, सत्यजीत दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री नगरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या, सविता भार्गव, प्रवीण यादव, संदीप चौहान, अनिल यादव, प्रीति ठाकुर, विपिन ठाकुर, हर्षित साहू, मस्तराम उइके सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित शुभम दुबे ने किया आभार प्रदर्शन विपिन जैन बिट्टू ने किया।

Related posts

पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती एवम दीपावली के अवसर पर आयोजित हुआ संगीत निशा कार्यक्रम।

Ravi Sahu

जगदीशपुर में निकला बजरंग दल का पथ संचलन

asmitakushwaha

विधायक सुदेश राय म.प्र पिछड़ा वर्ग सलाहकार मण्डल के सदस्य बने

asmitakushwaha

मिहोना पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध विषपोटक सामग्री फटाखे कीमती 07 लाख रुपए जप्त

Ravi Sahu

संगठित समाज ही सशक्त समाज बन सकता है

Ravi Sahu

शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करने हेतु ज्ञापन्।

Ravi Sahu

Leave a Comment