Sudarshan Today
बदनावर

भारत जोड़ो उप यात्रा की शुरुआत भेसोला चौपाटी से हुई

राहुल शर्मा

बदनावर।

 

बुधवार प्रातः 9:00 बजे से भेसोला चौपाटी से भारत जोड़ो उप यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शरद सिंह सिसोदिया के साथ ही सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सिसोदिया ने बताया की यात्रा भेसोला चौपाटी बदनावर नागदा मनासा सादलपुर लेबड घाटाबिल्लोद से देपालपुर होते हुए युवा नेतृत्व राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। यह यात्रा एक संकल्प है उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने की जिन्होंने भारत की विविधता एकता सब की समानता और संविधान में विश्वास है। भारत जोड़ो यात्रा से अलग-अलग धर्म प्रांत समाज व संस्कृति के लोग आपस में जुड़े रहे हैं। 35 सो किलोमीटर की इस ऐतिहासिक यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ जो जनसैलाब चल रहा है वह देश में चल रही महंगाई बेरोजगारी नफरत तथा अलगावादी ताकतों के विरुद्ध एक बुलंद आवाज है। हर रोज यात्रा 25 से 30 किलोमीटर चल रही है यह लड़ाई भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए है बेरोजगारी को खत्म करने के लिए है बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए है भारतीय रुपयों को असली हक दिलाने के लिए है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को कम करने के लिए है भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप जमाने के लिए है जुल्म और झूठे भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए है। यात्रा प्रारंभ के पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंह टिंकू बना वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल सिंह पटेल कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य मनोज गोतम प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बदनावर विधानसभा क्षेत्र शरद सिंह सिसोदिया आदि सभी का बांधकर स्वागत किया और यात्रा की शुरुआत की। यात्रा प्रभारी बदनावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर मनीष बोकड़िया नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना अश्विन पाटीदार प्रकाश निनामा राकेश चौधरी महिपाल सिंह पवार हरीश मांगलिया कैलाश गुप्ता आदि अन्य यात्रा में शामिल हुए।

Related posts

शिक्षकों ने ओल्ड पेंशन अन्य मांगों के संदर्भ में सरपंच को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

श्री देवनारायण मंदिर पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा छठ महोत्सव

Ravi Sahu

शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से हेलीपेड पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया

Ravi Sahu

जनपद सभाकक्ष में निकाय चुनाव संबंधित बैठक संपन्न

asmitakushwaha

2 करोड 53 हजार के नवीन कार्यों का लोकापर्ण :- कैबिनेट मंत्री दत्तीगांव ने किया

Ravi Sahu

श्रावण मास मे द्वितीय सोमवार को बोल बम के जयकारे से गुंज उठा बदनावर

Ravi Sahu

Leave a Comment