Sudarshan Today
लटेरी

64.20 लाख रुपए से विश्राम गृह के शेड निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

 

 

लटेरी से विवेक शर्मा

लटेरी सिरोंज । क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए मैं संकल्पित हूं। बड़ी मदागन हो देवपुर, छोटी मदागन हो या आमझिर, सबका विकास करेंगे, ये तो आगाज है। यह बात विधायक उमाकांत शर्मा ने जमदग्नि आश्रम बड़ी मदागन लटेरी में विश्राम गृह हेतु शेड निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य संत महामंडलेश्वर श्री कल्याणदास जी महाराज ने की।

 

विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा की मेरे क्षेत्र में जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनका विकास कार्य श्री लक्ष्मीकांत जी शर्मा ने भी किया और मैं भी कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। पर्यटन विभाग से पहले भी यहां काम कराए हैं और कराते रहेंगे। प्रदेश और देश की सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो विकास के नए आयाम रच रही हैं।

 

पर्यटन अधोसंरचना के अंर्तगत विकास कार्य

 

जमदग्नि आश्रम बड़ी मदागन लटेरी में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन अधोसंरचना के विकास कार्यों के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा मंजूर 64.20 लाख रुपए से विश्राम गृह हेतु शेड निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य किया जाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भैरो सिंह जादौन, लक्ष्मण सिंह बघेल, राम गुलाम राजौरिया, जगदीश पाराशर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मीसाबंदी रणधीर सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष राज कंवर बघेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सीमा कलावत, उपाधक्ष भूपत सिंह गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति, शेलेंद्र जैन महामंत्री महेंद्र सिंह राजपूत, मुकेश अहिरवार, कंचन सिंह यादव, सुमेर सिंह यादव, शिवोम दुबे, सरपंच हरिबाई मैना, सरपंच वीर सिंह गुर्जर, वीर सिंह बघेल, नीतेश धाकड़, अमित कुशवाह, पर्यटन विकास निगम में सहायक संचालक श्री ब्रजेश जी तिवारी, एसडीएम प्रवीण प्रजापति सहित प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण शमी व बेलपत्र का

Ravi Sahu

भागवत कथा श्रवण करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं : आचार्य पं.हरिवंश शास्त्री 

Ravi Sahu

सुघोष अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी और आनंदपुर का एक दिवसीय प्रशिक्षण

Ravi Sahu

लटेरी की गलियों में गूंजे नंद के आनंद भयो,जय,कन्हैया,लालकी! 

Ravi Sahu

सागौन का गोरखधंधा

Ravi Sahu

मृतक दिपेश उर्फ़ सूरज धाकड़ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्तिकेय चौहान

Ravi Sahu

Leave a Comment