Sudarshan Today
निवाडी

जो पाप करके राज करने का प्रयास करेगा वो कभी सफल नहीं हो पाएगा: जयवर्धन सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण दुबे के घर पर जयवर्धन सिंह ने की प्रेसवार्ता लम्पी वायरस से गौ माता को बचा नहीं पा रही सरकार, चितों की चिंता हो रही 

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी (ओरछा) – कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता जयर्वधन सिंह शनिवार को निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण दुबे के घर पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टियों में गुटबाजी होने का मुख्य कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया। उन्होंने साफ कहा कि सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब गुटबाजी होती थी अब भाजपा में है तो वहां भी गुटबाजी चल रही है। चर्चा में जयर्वधन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार बार से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है उनका लंबा कार्यकाल रहा है। इसके बाद भी उनका कंट्रोल रहना चाहिए वो नहीं है। जयवर्धन सिंह ने साफ कहा कि जो पाप करके राज करने का प्रयास करेगा वो कभी सफल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने करीब 4 साल पहले कांग्रेस पार्टी को मत दिया था, लेकिन आज जो सरकार है वो सौदा करके बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जो पोषण आहार गरीब बच्चों के लिए था गर्भवती महिलाओं के लिए था, उसे अवैध रूप से बेच दिया। हजारों करोड़ का घोटाला कर दिया गया। सरकार प्रदेश के गरीबों का पेट नहीं भर पा रही, लेकिन जो चीते आए उनके लिए 200 हिरण भेजे ताकि उनका पेट भरा रहे, ये स्थितियां मध्यप्रदेश की है। लम्पी वायरस से गौ माताओं की मौत हो रही है उस पर मामा कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन चिताओं की चिंता हो रही है। 18 दिन तक राहुल गांधी रहेंगे मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो माह बाद मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे और बुरहानपुर से यात्रा की शुरूआत करेंगे। बुरहानपुर से खंडवा, इंदौर उज्जैन होते हुए यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात होगी कि राहुल गांधी 18 दिनों तक हमारे साथ रहेंगे। उषा ठाकुर के भारत को खंड-खंड करने वाले दिये गए बयान को लेकर जयवर्धन सिंह ने उषा ठाकुर से निवेदन करते हुए कहा कि वो कृपया कर नफरत फैलाने का काम ना करे। कांग्रेस का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो ही उद्ेश्य है। महाराज जब कांग्रेस में थे तब होती थी गुटबाजी कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तब यह गुटबाजी की चर्चा जरूर होती थी, लेकिन जब से महाराज का प्रवेश भाजपा में हुआ है, तब से आप देख सकते है कि भाजपा की क्या स्थिति हुई है। हमारे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी असंतुष्ट है प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अलग चल रहे है, मामू अलग चल रहे है महाराज अलग चल रहे है। कैलाश विजयवर्गीय का अलग ही एक रोल है। चर्चा है कि भाजपा के भी तीन गुट हो गए है। एक है शिवराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा। पूरे प्रदेश में चर्चा है कि सीएम के पद में और प्रदेश अध्यक्ष के पद में परिवर्तन होने वाला है। हमारा विजन क्लियर है कि 2023 में हमारा जो चेहरा होगा वो कमलनाथ का ही होगा, पूरी कांग्रेस उनके पीछे खड़ी हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह राजावत, जिला महामंत्री विवेक दुबे, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष विमलेश राय, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेसी रिंकू यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिवेदी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी, राहुल गोस्वामी, पार्षद रविंद्र रावत, पार्षद राघवेंद्र यादव, पार्षद संतोष प्रजापति, राजकुमार अहिरवार, दिनेश मिर्धा, अभय कड़ा, ग्वालियर से विकास उपाध्याय, सागर शिवहरे, आनंद शर्मा चंदावली, शशिकांत भार्गव, प्रमोद राजपूत, ऋषभ राय, ऋषभ जैन, साहब सिंह यादव, हर्ष परिहार, सुधीर कुशवाहा, गणपत कुशवाहा, प्रमोद प्रजापति, नीरज बंशकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कोतवाली पुलिस ने मंदिर से चोरी करने वालों को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

अहिरवार समाज जिला महासम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न 

Ravi Sahu

प्रेक्षक ने मतगणना, स्ट्रांग रूम स्थल तथा मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

निवाडी कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उच्च ग्रेडिग को किया सम्मानित कम प्रगति वाले सुपरवॉईजर को दी एक सप्ताह में सुधार की चेतावनी अनुपस्थित को जारी नोटिस

Ravi Sahu

दोपहर बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

asmitakushwaha

कंचना घाट से सुरभि गौशाला तक निकली कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त हुए शामिल

Ravi Sahu

Leave a Comment