Sudarshan Today
upहरदोई

लूटने की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपित गिरफ्तार

हरदोई। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके के गोदाम से 40 लाख की सुपारी और 1.40 लाख का कैश लूटने की गुत्थी को अपराध शाखा की टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपितों को दबोचा है। इनकी पहचान गांव सांवरिया, सवायजपुर, हरदोई निवासी जयवीर उर्फ राजू उर्फ कालू (28), सुनील (22) और अशोक विहार, दिल्ली निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काना (22) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और गोदाम कर्मचारियों के लूटे गए दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को मामले में इनके बाकी साथियों की तलाश है। वह लोग लूटे गए माल व कैश के साथ फरार हैं। जयवीर को लूट के प्रयास के एक मामले में सात साल की सजा हो चुकी है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई की रात को अलीपुर स्थित गोदाम में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश घुस गए थे। इन लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वारदात के दौरान इन सभी से इनके मोबाइल लूट लिये। बाद में गोदाम से करीब 130 बोरे सुपारी (हर बोरे में 70 किलो सुपारी) व वहां रखे 1.40 लाख कैश लूट लिया। लूटे गए माल को इन लोगों ने एक टेंपो में लोड किया।

 

टेंपो को यह लोग अपने साथ लेकर आए थे। बाद में सभी वहां से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर अलीपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों की पहचान की। शुक्रवार को पहले जयवीर को दबोचा गया। इसके बाद सुनील और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। आरोपित जयवीर ने बताया कि वह अलीपुर इलाके में ई-रिक्शा चालक है। पहले भी वर्ष 2016 में वह लूट के प्रयास में गिरफ्तार हुआ था जबकि उसे सात साल की सजा हुई थी। अभी कुछ दिनों पूर्व वह जेल से बाहर आया था। इसके अलावा सुनील भी ई-रिक्शा चालक है।

 

तीनों ने लूटपाट की योजना बनाई। इसके लिए इन लोगों ने कुछ बदमाशों को शामिल किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित गायब हो गए थे। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपितों से पूछताछ कर बाकी आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts

मटुरी गांव में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से, गांव में फैली सनसनी

Ravi Sahu

प्रशासन का बुलडोजर देख अतिक्रमण हटा लिया 

asmitakushwaha

*थाना अकबरपुर पुलिस टीम ने 01 नफर अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया !*

Ravi Sahu

दहेज के लोगों ने फिर किया एक लड़की का जीवन बर्बाद बरात लाने से किया मना

Ravi Sahu

रब का एहसान

Ravi Sahu

14 जुलाई से शुरू होगी सावन कांवड़ यात्रा, तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासनिक अमला

asmitakushwaha

Leave a Comment