Sudarshan Today
धारमध्य प्रदेश

*महाराष्ट्र की परिवहन यात्री बस खलघाट पुल से नर्मदा नदी में गिरी।* *मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा खलघाट बस दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया* *मुख्यमंत्री श्री चौहान रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेते रहे* *मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के अधिकारियों को दिए निर्देश*

 

*सुदर्शन टुडे के लिए खरगोन से शाहिद खान की रिपोर्ट*

 

खरगोन धार जिले की सीमा खलघाट नर्मदा पुल से एक यात्री बस अचानक असन्तुलित होकर पुल से निचे जा गिरी जिसमे 55 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है

जहाँ मौजूद आसपास लोगो की मदद से नाविकों ने 13 लाशो को बाहर किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले में खलघाट के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोगों के दिवंगत होने का समाचार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने आज सुबह खलघाट में हुई बस दुर्घटना का तत्काल संज्ञान लिया। बस अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी के पुल में गिर जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने प्रशासन को शीघ्र पहुँचने के निर्देश दिए। बस को निकालने और उसमें फँसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन बिना विलंब शुरू हुआ। जिला प्रशासन के अधिकारी और संबंधित स्टाफ तत्काल घटना-स्थल पर पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल घटना-स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना स्थल पर एसडीआरएफ और आवश्यक संसाधन भेजने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री का खरगोन, धार और इंदौर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क रहा। उन्होंने खरगोन कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खरगोन, धार और इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में रहे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी दी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री शिंदे से कहा कि मध्यप्रदेश से सभी शव सम्मानपूर्वक महाराष्ट्र भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें प्रशासन के प्रयासों से भी अवगत कराया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घटना की जाँच के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री से भी उनकी चर्चा हुई है। शासन की ओर से प्रभावित परिवारों की पूरी सहायता की जाएगी।

Related posts

बहेरा निवासी तीरथ सिह पिता सेतराम राठौर के मकान मे आग लगने से गृहस्थी का सामान सहित किराना दुकान जलकर राख

asmitakushwaha

पेयजल परिवहन और आपूर्ति के सम्बन्ध में आयोजित बैठक

Ravi Sahu

वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया जिनेश जैन ने

Ravi Sahu

सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन हिन्दुत्व को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म पर लगे रोक,निर्माता-निर्देशक पर हो कठोर कार्यवाही-पं.वीरेन्द्र शर्मा

Ravi Sahu

((उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम रतलाम में 25 जुलाई को))

Ravi Sahu

(आलोट एवं ताल में मतगणना का कार्य निर्विघ्न संपन्न हुआ)

Ravi Sahu

Leave a Comment