Sudarshan Today
डिंडोरीमध्य प्रदेश

पंद्रह अगस्त को हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा : कलेक्टर रत्नाकर झा

डिंडोरी से कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे

11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि 15 अगस्त को ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा होगी। जो आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न के रूप में मनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक करना है। यह अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक लगातार संचालित होगा। इस अभियान में सभी नागरिकां की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। कलेक्टर झा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान की बैठक की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दिनेश बरकड़े, उप संचालक कृषि अश्विनी झारिया, कार्यपालन यंत्री आरईएस डी.एस. बघेल सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

      कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी शासकीय सेवकों और विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा। उन्होंने कहा कि ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत ग्राम स्तर तक दीवार लेखन, होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कलेक्टर झा ने कहा कि ग्राम स्तर पर ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान में उचित मूल्य की दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों सहित सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Related posts

जिला ब्यूरो विनय कुमार राठौर सुदर्शन टुडे /होशंगाबाद जिले में युवा कांग्रेस बनाएगी 6 हज़ार सक्रिय सदस्य युवा कांग्रेस का एक बूथ 5 यूथ अभियान शुरू

sapnarajput

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

संडावता मंडल के नरसिंह मंदिर में कामकाजी बैठक रखी गई

Ravi Sahu

प्रतिवर्ष बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों व मरीजो को कच्ची सड़क बनीं मुसीबत

Ravi Sahu

स्लग – रिलायंस माल के मैनेजर की अग्रिम जमानत खारिज।

Ravi Sahu

पेसा एक्ट लागू करने हो गई है ग्राम सभा की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री चौहान

Ravi Sahu

Leave a Comment