Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

श्री रामचरितमानस में अन्नपूर्णा भंडारे के साथ गौ और पशुपक्षियों की सेवा

नीलेश विश्वकर्मा/पथरिया /दमोह

पथरिया शहर के सार्वजनिक मन्दिर श्री देवसंकटमोचन में , जीव कल्याण के उद्देश्य से नव दिवसीय श्री रामचरितमानस यज्ञ चल रहा है, शहर में सुबह से ही मंत्रोचार की ध्वनियों और रामनाम संकीर्तन की गूंज को सुना जा सकता है।दिन भर चलने वाले कार्यक्रमों में यज्ञ आहुति के अलावा अन्नपूर्णा भंडारा प्रमुख है जिसमे भक्त प्रतिदिन प्रसादी ग्रहण करते हैं। इसके अलावा मन्दिर परिसर में गौ ग्रास के लिए हरा चारा और भूसे की व्यवस्था की गई है, साथ ही पक्षयों के लिए दाना पानी मंदिर परिसर के छत पर प्रतिदिन पक्षियों के लिए उपलब्ध रहता है।
चीटियों के लिए मिठाई और अलग से मोगध भोग, भंडारे में तैयार कराया जा रहा है।मंदिर परिसर में सुंदर राम दरबार की झांकी सजाई गई है, जिसके दर्शन करने के लिए दिन भर भक्त आते रहते हैं। श्रद्धालु भक्त, यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर अपने मानव जीवन की सफलता की कामना करते हैं।इसके पूर्व दिवस में विशाल शोभायात्रा यात्रा निकाली गई और सम्पूर्ण शहर क्षेत्र वासियों को यज्ञ में पधारने का आमंत्रण दिया गया।

Related posts

सरकारी कोटा के गलत चयन को लेकर काटा हंगामा

Ravi Sahu

भोपाल रायसेन बायपास पर तेंदुए की रात अलसुबह तेंदुए के मूवमेंट दहाड़ से लोग दहशतजदा होने लगे हैं।

asmitakushwaha

सेवा और समर्पण के प्रतिमूर्ति हैं जनसंपर्क कर्मी श्री शर्मा- जी.एस. मर्सकोले सेवानिवृत्ति पर दी गई शिव शंकर शर्मा को भावभीनी विदाई

Ravi Sahu

आठ बालिकाएं राष्ट्रीय स्पर्धा रत्नागिरी महाराष्ट्र मे ले रही भाग 

Ravi Sahu

*भिंड कलेक्टर एवं एसपी ने अटेर चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने दिये निर्देश*

Ravi Sahu

वृद्धावस्था पेंशन योजना के नए नियमों को लेकर डीसी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ravi Sahu

Leave a Comment