Sudarshan Today
ganjbasodaमध्य प्रदेश

होली के रंग, मामा के संग थीम पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा गुलाल

 

 

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार को शहनाई गार्डन में आयोजित होली के रंग मामा के संग थीम आधारित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पधारें। विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण अस्वीकार किये जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने यह कहते हुए आमंत्रण ठुकराया कि जब राम बुलाएंगे तब जाएंगे, आप सभी जानते हैं कि राम कब बुलाते हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने मोदी को 303 सीटें दी, मोदी सरकार ने धारा 370 हटाई, अयोध्या धाम में रामलाल के मंदिर का मार्ग प्रशस्ति किया। इसके अलावा अनेक उल्लेखनीय कार्य किये। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 400 सीटों के पार पहुंचाने का कार्य हम सभी को करना है और राम राज्य की स्थापना करनी है। इसके पूर्व कार्यक्रम में भजन मंडलियों द्वारा फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को तिलक एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी, भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा विशेष रूप से उपस्थित रहा।

 

Related posts

खरगोन जिले में जन साहस संस्था द्वारा16दिवसीय केम्पियनअयोजित

Ravi Sahu

श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के पूर्व कलश यात्रा रविवार को

Ravi Sahu

रक्त दान शिविर का आयोजन।

Ravi Sahu

नगरीय निकाय चुनाव मे वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी एमडी महेश कर रहे हैं लगातार जनसंपर्क मिल रहा है भारी समर्थन

asmitakushwaha

*कलेक्टर के आदेश अनुसार मंगलवार को नही लगने दिया पशु बाजार मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने पशुव्यापारीयो के बनाये चालान* 

Ravi Sahu

आज माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित 2022 23 की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment