Sudarshan Today
Other

आने वाले समय में भारत भवन का नया स्वरूप देखने मिलेगा-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह 

दमोह- भारत भवन भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ पर विभिन्न संस्कृति और कलाकारों द्वारा सजाई गई बेहतरीन कला का समावेश है। यह बात संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने भारत भवन के भ्रमण के दौरान कही।  मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे परिष्कृत संस्कृति है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के विकास और उत्थान का कार्य सतत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भवन परिसर में लगभग एक एकड़ की भूमि पर ‘कला ग्राम’ विकसित किया जा रहा है। भारत भवन मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाता है। कला ग्राम के बनने से यह और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जायेगी। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आने वाले समय में भारत भवन एक नए स्वरूप में दिखेगा।संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को भारत भवन के विभिन्न ग्लैरी रूपांकर, रंगमहल, वागार्थ, अनहद, छवि आदि का भ्रमण कराया और जानकारी दी। इस अवसर पर भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रेमशंकर शुक्ला उपस्थित थे।

Related posts

मीनाक्षी गार्डन सील : नगर परिषद की कार्यवाही

Ravi Sahu

लायंस क्लब मनासा का 136वाँ नेत्रदान

Ravi Sahu

विदिशा कलेक्टर की पहल पर ट्रेक्टर, ट्रालियों में रेडियम पटिटयां लगाने का कार्य शुरू हुआ

Ravi Sahu

माता पूजन के दिन घर से भाग, 14 साल की किशोरी ने मांगी अहिंसा से मदद।बोली,,,,मां बाप ने मुझे बेच दिया हे,मुझे शादी नहीं करना है, पढ़ना है।

Ravi Sahu

भाजपा व आजसू नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के विजुवल कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण किये अरबो रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण

Ravi Sahu

Leave a Comment