Sudarshan Today
BIORA

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई सदस्यता, विधानसभा प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा भी हुए शामिल।

 

ब्यावरा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अपने कई समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने बुधवार को आम आदमी पार्टी की नीतियों से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दिया था। गुरुवार को उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी भारत सिंह कुशवाह ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर भी मौजूद रहे। वीरेंद्र यादव के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार ने अपने निवास पर स्वागत किया। भाजपा की नीतियां जन हितेषी-भाजपा में शामिल होने के बाद वीरेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। वहां केवल व्यक्तिवाद हावी है। जबकि भाजपा ने हर तबके के लिए काम किया है। भाजपा की नीतियां जनहितैषी है। अब हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा की जीत क्षेत्र सहित प्रदेशभर में विकास के नए रास्ते खोलेगी।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र ब्यावर की विकास यात्रा

Ravi Sahu

भोगनीपुर इंस्पेक्टर के आवास से 50 किलो चांदी बरामद*

Ravi Sahu

केंद्र से मिल रहा अतिरिक्त बजट, पवन बंसल ने बिना तैयारी जनता को दी गलत जानकारी : बनवारीलाल पुरोहित

Ravi Sahu

शौचालय घोटाले की तर्ज पर होने जा रहा है प्रधान मंत्री आवास योजना में घोटाला ही घोटाला

Ravi Sahu

चंडीगढ़ नगर निगम के पेट्रोल-डीजल वाहनों पर विवाद:महिला कांग्रेस अध्यक्ष का प्रशासक को लेटर; लिखा- सभी सरकारी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक करें 

Ravi Sahu

लापरवाही के चलते दोनों लेखपाल निलंबित

Ravi Sahu

Leave a Comment