Sudarshan Today
बैतूल

जिला अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

सुदर्शन टुडे समाचार जिला ब्यूरो चीफ रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान करने के बाद कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा ने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। निरीक्षण के समय मेटरनिटी वार्ड में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने फटकार लगाई है। कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस दौरान व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए थे। निर्देशो का पालन कितना हो रहा है हकीकत जाकर देखी। कलेक्टर ने बताया कि दिए गए निर्देशों का पालन होते नही पाया गया। प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को स्वास्थ्य कंडीशन के आधार पर तीन अलग अलग कलर के बैंड बांधने के निर्देश दिए थे लेकिन महिलाओं के हाथ मे बैंड नही मिले। कलेक्टर ने कहा कि अधिकतर शिकायतें आती है कि गर्भवती महिलाओं को उपचार मिलने में देरी होती है। डॉक्टरों को सही समय पर उपचार देने के निर्देश दिए है।गंदगी देख कलेक्टर ने जताई नाराजगी मेटरनिटी वार्ड में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने कहा कि गंदगी मिलने पर साफ सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए है। सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही ना बरतें समय-समय पर सफाई होते रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ सुरेश बौद्ध, प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश घोरे, आरएमओ रानू वर्मा, सहित डॉक्टर मौजूद थे।इनका कहना है पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन हो रहा या नहीं हकीकत जानने के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मेटरनिटी वार्ड में कई गंभीर अव्यवस्था मिली है। महिलाओं के हाथों में कलर बैंड नही मिले और अत्यधिक गंदगी मिली है। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस बैतूल

Related posts

जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित हो रहीं नल-जल योजनाओं की गुणवत्ता का परीक्षण करवाया जाए*- सांसद श्री डीडी उइके रामेशवर लक्षणे बैतूल

rameshwarlakshne

प्रातः भ्रमण के बहाने नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने टटोली व्यवस्था की नब्ज

manishtathore

आम आदमी पार्टी आठनेर ब्लॉक के समस्त सदस्य करेंगे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रामू टेकाम का मतदान में समर्थन।

Ravi Sahu

संगीता सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड, सुनील कुमार पांडेय प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं मुकेश सिंह तोमर मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री मनोनीत

Ravi Sahu

उपभोक्ता आयोग बैतूल का आदेश किसानों को बीमा राशि देना बैंकों की जिम्मेदारी

Ravi Sahu

*आबकारी बैतूल द्वारा सालवर्डी मेंले को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

manishtathore

Leave a Comment