Sudarshan Today
dindori

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

विकास यात्रा के माध्यम से हमारी सरकार ने जन जन को लाभांवित किया – अवध राज बिलैया

सुदर्शन टुडे डिण्डौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के अध्यक्षता मे जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्यरूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी मंचासीन रहें। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन व माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सभी मण्डल अध्यक्षों से पिछले कार्यसमिति व मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही मण्डलों मे आमागी मण्डल व शक्ति केन्द्र की बैठक की तिथि निर्धारित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि वर्तमान मे विकास यात्रा गांव गांव मे जा रही है हमें विकास यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए हमें सभी जिला मण्डल व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को यात्रा मे सम्मिलित होकर प्रभावी बनाना है साथ ही विकास कार्यो का हितलाभ वितरण करना है। विकास यात्रा के साथ हमें संगठन को मजबूत करने के लिए हमें मण्डल व शक्तिकेन्द्रों बैठक करना है साथ ही मन की बात कार्यक्रम हर मतदान केन्द्र मे सम्पन्न करना है। जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर मतदान केन्द्रों मे विकास यात्रा के साथ साथ बूथ स्तर के कार्यक्रम सम्पन्न करना है। साथ ही हमें शक्ति केन्द्र मे पंच परमेश्वर एवं मतदान केन्द्र मे त्रिदेव को सक्रिय कराना है और विकास यात्रा मे इन सभी की सहभागिता हो ऐसा प्रयास करना है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि हमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन मे संगठन के सभी कार्यक्रम सम्पन्न करना है इसके साथ ही हमे विकास यात्रा मे हमारी सहभागिता कैसे हो इसकी चिंतन करना है। आप सभी को याद होगा कांग्रेस के काल मे भारतीय जनता पार्टी को खाली खजाना व देनदरियां और राजकोष घाटे मे था आपको याद होगा कांग्रेस राज मे अधेर नगरी चैपट राजा हुआ करता था, उस जमाने मे बिजली आती नही थी, बिजली केवल जाती थी, 24 घंटे मे सिर्फ 2-4 घंटे ही आती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासन मे 24 घंटे गांव मे बिजली रहती है। कांगेस के शासन मे सड़क का तो नाम ही नही रहता था, सिर्फ गडढे ही गडढे रहते थे जैसे ही दचके लगना शुरू होता था लोग समझ जाते थे कि मध्यप्रदेश आ गया लेकिन आज परिस्थिति बिल्कुल अनूरूप है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने हर गांव को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने का कार्य किया है।
कार्यक्रम का संचालन जयसिंह मरावी व आभार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने व्यक्त किया। बैठक मे मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष सुशीला मार्को प्रीतम मरावी, जिला मंत्री कीर्ती गुप्ता, सपना जैन, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मनका सिंह वनवासी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला सहमीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, राजेश्वर साहू, जिला कोषाध्यक्ष स्कन्द चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, आई.टी. जिला संयोजक राहुल कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेम सिंह राजपूत राजकुमार मोंगरे, अश्वनी चैरसिया, कृष्ण कुमार मिश्रा, घनश्याम कछवाहा, युमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा दशरथ सिंह राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, कंुवरिया मरावी, चन्द्र शेखर नायक, युमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाल कुशराम अनिल साहू, सुदामा बर्मन, किशोर कुमार मार्को, राकेश सिंह परस्ते, पीताम्बर पाराशर, कार्तिकराम उद्दे, डाॅ धमेन्द्र जैतवार, सुशील साहू, उदयभान राठौर, बोधराम सरैया, शंकर गवले, कुंजन नंदेहा, कृष्ण कुमार गोस्वामी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी से शहपुरा

Ravi Sahu

मेहंदवानी विकासखंड मैं लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश पकड़े गए आरोपी

Ravi Sahu

लहरी बाई पहुंची भाजपा कार्यालय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के कार्याें को सराहा

Ravi Sahu

जनपद पंचायत अमरपुरमैं समितियों का चुनाव संपन्न

Ravi Sahu

द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण 3 और 4 अप्रैल को होगा

Ravi Sahu

देवनाला को पर्यटन के क्षेत्र बढाने क्षेत्र के लोगो की माँग

Ravi Sahu

Leave a Comment