Sudarshan Today
ganjbasoda

पुणे से पानीपत गौरव यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत

सुदर्शन टुडे 9827371124 हम अपने इतिहास की भूलों को सुधारें – महंत

गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // 14 जनवरी 1761 को पानीपत में हुए महासंग्राम की स्मृति में पुणे से पानीपत राष्ट्र गौरव यात्रा गंजबासौदा पहुंची। जिसमें लगभग 80 महिला एवं पुरुष पेशवा पगड़ी पहने हुए, हाथों में भगवा ध्वज लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामिल थे। मां कर्मा देवी चौराहे पर यात्रा की भव्य अगवानी की गई। यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए रघुवर गार्डन पहुंची। रास्ते में दर्जनों से अधिक स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, महिला मोर्चा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा संगठन, अभिभाषक संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सबसे आगे रथ पर सवार शिवाजी की भव्य धातु प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। यात्रा में शामिल सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु चलित चिकित्सालय साथ मौजूद था। कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया मंचासीन अतिथियों का स्वागत हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक विश्वकर्मा द्वारा तिलक एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। मुख्य वक्ता संदीप महंत ने कहा कि हमने दो हजार वर्षों तक अपनी आपसी फूट की वजह से गुलामी झेली, वर्तमान में भी हम जाति-पाति, मत, पंथ, संप्रदाय के चक्कर में फंसे हुए हैं और मूल समस्या एवं शत्रुओं पर किसी का ध्यान नहीं है। हम अपने इतिहास की भूलों को सुधारें। वीरों की शौर्य गाथा को याद करें कि 261 वर्ष पूर्व पानीपत के मैदान में मराठों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। उसके परिणाम स्वरूप अब्दाली जीत कर भी ना तो दिल्ली पा सका ना किसी को दिल्ली का बादशाह बना पाया। यात्रा के विभाग संयोजक त्रिवेश लोधी ने क्षेत्र की ऐतिहासिकता, सेवा भावना और संगठन व्यवस्था पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की भव्य आरती की गई एवं विश्व हिंदू परिषद के संदीप नेमा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नगर संघचालक राजेंद्र चौरसिया, विहिप केंद्रीय सहमंत्री राजेश तिवारी, प्रांतीय सह ग्राम विकास प्रमुख अजय रघुवंशी, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश माथुर, मनोज यादव, जगदीप रघुवंशी, महेंद्र लोधी, जनपद सदस्य गायत्री रघुवंशी एवं आरती श्रीवास्तव प्रीति तिवारी के सहित नगर गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

होलिका दहन आज, शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक

Ravi Sahu

कांग्रेस नेता जैन ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Ravi Sahu

नन्हें मुन्हें बच्चें बने बाल कृष्ण कन्हैया कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चे बने कान्हा

Ravi Sahu

उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र करेंगे ओमकारेश्वर, महेश्वर का भ्रमण

Ravi Sahu

हानिकारक कच्ची शराब सहित दो महिलायें गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment