Sudarshan Today
upबलिया

एसपी राजकरण नैयर ने पुलिस महकमा में किया फेरबदल

 सुदर्शन टुडे ब्यूरो दुर्गा शंकर सिंह राजपूत की रिपोर्ट

बलिया। एसपी राजकरन नैय्यर ने पुलिस महकमा में बड़ा फेरबदल किया है। जिले की कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक ने दो निरीक्षकों व दो महिला निरीक्षकों के साथ पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सिकंदरपुर थाने पर तैनात एसएचओ योगेश कुमार यादव व निरीक्षक (अपराध) रामायण सिंह को अपराध शाखा बलिया से संबद्ध किया गया है।वहीं महिला निरीक्षक मंजू सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से हटाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा है, जबकि महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी रहीं अनिता को महिला थाना का प्रभारी बनाया है। इसी क्रम जिला मुख्यालय के ऑक्टेनगंज चौकी प्रभारी रहे दिनेश कुमार पाठक को प्रमोट करते हुए सिकंदरपुर थाने का एसएचओ बनाया है। इसके पूर्व जिले के नगरा, दोकटी और कोतवाली में बतौर एसओ अपनी सेवाएं दे चुके दिनेश कुमार पाठक की पहचान एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में है। उनकी बेहतर कार्य शैली के लिए वर्तमान पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पूर्ववर्ती अधिकारी दर्जनों बार सम्मानित भी कर चुके हैं।

Related posts

ललितपुर से लखनऊ वापसी पुखरायां में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में गर्मजोशी से किया गया स्वागत

asmitakushwaha

नगर पालिका नगर निगम चुनाव की जानकारी

Ravi Sahu

उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड सूखे की मार झेल रहे किसान परेशान होकर इंद्र भगवान को मनाने के लिए अखंड रामायण का पाठ किया

asmitakushwaha

फतेहपुर मलवा खेलकूद मैदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

asmitakushwaha

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मनाई गई शोक सभा

Ravi Sahu

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन कराया जा रहा है श्री राजन जी महाराज के संरक्षण में

Ravi Sahu

Leave a Comment