Sudarshan Today
khargonमध्य प्रदेश

जिले में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई, 7 जनजातीय जनपदों में हुए कार्यक्रम

सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन

 

खरगोन /राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता किसी भी समाज समुदाय के लिए आज भी महत्वपूर्ण है। मप्र प्रदेश की जनजातीय संस्कृति देश की अनेकता में एक में है। उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव और वनस्पतियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने यहां की जनजाति के लिए प्रदेश शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों को भी अग्रणी माना है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शहडोल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, केंद्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश के कई मंत्रियों के अलावा खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल व राज्यसभा सांसद श्री सुमेरसिंह सोलंकी भी शहडोल के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

भगवानपुरा में निकाली मोटरसाइकिल रैली

 

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले की 7 जनजातीय जनपदों में शहडोल में आयोजित हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसके अलावा जनपदों में स्थानीय स्तर पर नृत्य संगीत साथ-साथ मोटरसाइकिल की रैलियां भी निकाली गई। साथ ही जनपदों में नागरिकों द्वारा पैदल चलकर रैलीयां निकालकर जनजातीय गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं भगवानपुरा में एक अद्भुत रैली निकालकर आड़फाटा में स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जनजातीय समुदायों द्वारा माल्यापर्ण कर उत्साह के साथ जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। खरगोन महाविद्यालय में आयोजित हुए कार्य्रकम में पूर्व राज्य कृषि मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, एएसपी श्री मनीष खत्री, राजेन्द्र राठौड़, परसराम चौहान, एसडीएम श्री ओमनारायण सिंह, जनपद सीईओ श्री राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

 

संस्कृति विभाग प्रस्तुत कर रहा है वनवासी लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम

 

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमो की श्रृंखला में संस्कृति विभाग द्वारा भीकनगांव में दी दिवसीय वनवासी लीलाओं पर आधारित मंचीय कार्यक्रम प्रस्तूत कर रहा है। सोमवार शाम को रामभक्त शबरी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। संस्कृति विभाग द्वारा 20 से 21 नवम्बर को उत्कृष्ठ विद्यालय खरगोन और 21 से 22 नवंबर को उत्कृष्ठ विद्यालय महेश्वर में वनवासी लीला का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Ravi Sahu

सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति अभियान के तहत साप्ताहिक बाजार में लोगों को किया जागरूक

Ravi Sahu

दर्दनाक वाहन हादसा टू व्हीलर फोर व्हीलर में हुई टक्कर दो की मौत तीन घायल

Ravi Sahu

तिलगारा मे कुलदेवी मां खोडियार माताजी के हवन के साथ प्राण प्रतिष्ठा

Ravi Sahu

बेटी के जन्म पर खुशी मना बांटी मिठाई

Ravi Sahu

पुलिस ने दस दिनो में पेट्रोल पंप पर लूट का किया पर्दाफाश,चार आरोपी के साथ एक पिस्टल और बाइक की जप्त

Ravi Sahu

Leave a Comment