Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने करंजिया मे ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय एम.पी.हेड..

पुलिस विभाग की सौगात

सुदर्शन टुडे… पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार दिनांक 26/09/022 को प्रदेश स्तर पर विभिन्न थानों में जहां ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क का शुभारंभ शेष रह गया था। उसे विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर प्रारंभ कर दिया गया।

इसी कड़ी में जिला डिंडोरी के थाना करंजिया में भी ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ थाना परिसर करंजिया में नवनिर्मित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क हेतु बनाए गए कक्ष में संचालित करने हेतु समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजय सिंह द्वारा फीता काटकर ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा विजय गौठरिया, थाना प्रभारी करंजिया हरिशंकर तिवारी एवं महिला हेल्थ डेस्क संचालक महिला आरक्षक महिमा भगत तथा थाना करंजिया पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह द्वारा बताया गया कि ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क का खास उद्देश महिला संबंधी अपराधों, मानव दुर्व्यवहार से संबंधित अपराधों को रोकने हेतु जागरूक करने का है। जिससे हर तरह के अपराधियों को रोका जा सके।

Related posts

रोड़ निर्माण कार्य कंपनी के लापरवाही से हादसे की आंशका,

asmitakushwaha

चांचौडा़ तहसील के ग्राम खंगवारीपुरा की आंगनबाडी़ कार्यकर्ता की सेवा समाप्‍त

Ravi Sahu

*मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत बैंक से जुड़ी योजनाओं के शिविर शाखा स्तर पर 26 से होंगे आयोजित*

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरेली पहुँचकर पूर्व विधायक स्व. भगवत सिंह पटेल को दी शोक श्रृद्धांजलि

Ravi Sahu

खबर का हुआ असर राजपुर से पलसूद तक के रोड का मरम्मत कार्य हुआ शुरू

Ravi Sahu

*खरगोन पुलिस की विद्युत मोटर पंप चोरी करने वालो के विरुद्ध ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्यवाही*

Ravi Sahu

Leave a Comment