Sudarshan Today
बदनावर

मामला नगर परिषद में अध्यक्ष बनने का एक पद 4 दावेदार कैसे बनेगा समन्वय

बदनावर। नगरी निकाय के चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा की बंपर जीत ने नगर परिषद में अध्यक्ष बनने के दावेदार बढ़ा दिये। क्योंकि अध्यक्ष पद पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हुआ है और जो भाजपा से 5 पिछड़ी महिला चुनाव जीत कर आई है इसमें से 4 महिला अध्यक्ष बनने के लिए तत्पर दिखाई दे रही है। अभी से जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है अध्यक्ष बनने के इच्छुक महिलाओं की लाबिंन उनके पति कर रहे हैं। प्रमुख रूप से इसमें महिला मोर्चा की कर्मठ कार्यकर्ता जिसे पूरे महिला मोर्चा का समर्थन प्राप्त है भारती राठौर वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा का कमल खिला कर विजय हुई है। अध्यक्ष की दौड़ में भारती राठौर की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है भारती राठौर की ओर से भारती का भाई नरेंद्र राठौड़ भाजपा का बड़ा कार्य करता है और ऊपर तक पहुंच है। इसके बाद वार्ड क्रमांक 4 अनीता दीपक जादव टेकरी भी भाजपा की ओर से अध्यक्ष की दावेदारी कर रही है इसके लिए श्रीमती अनीता के पति दीपक जादव जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। इसके बाद नाम आता है भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सीरवी की धर्मपत्नी झनुबाई जो वार्ड क्रमांक 5 से शानदार वोटों से विजयी हुई है और अंत में नाम आता है अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार मीना शेखर यादव का जो वार्ड क्रमांक 12 में सबसे अधिक मतों से विजय हुई है। शेखर यादव वर्तमान में नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि रहे है उपचुनाव के विधानसभा में प्रभारी भी रहे हैं। शेखर यादव 2 साल पार्षद पद पर रहे 35 साल से संगठन की सेवा कर रहे हैं अच्छा खासा संगठन का अनुभव है मीना यादव एक शिक्षित योग्य अनुभवी है। इस तरह देखा जाए तो मीना शेखर यादव का पलड़ा भारी दिखाई देता है लेकिन अंत में वही होना है जो मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव चाहेगे।

Related posts

भारत विकास परिषद शाखा की बैठक उन्नति पब्लिक स्कूल में संपन्न

Ravi Sahu

बखतगढ़ मंडल की बैठक त्रिस्तरीय पंचायत व नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत सम्मान

Ravi Sahu

मंत्री क्या होता है पहली बार जनता को महसुस हुआ करोडो निर्माण कार्य क्षेत्र में हुए

Ravi Sahu

बारिश में भी काम चालू है 50 लोगों की टीम ने पूरे रोड पर की मरम्मत

Ravi Sahu

डाक्टर डे पर होम्योपैथी डॉ. दीपशिखा का सम्मान किया

Ravi Sahu

स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन 

Ravi Sahu

Leave a Comment