Sudarshan Today
सीहोर

आज किया जाएगा कन्या भोज का आयोजन

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

सीहोर। शहर के विश्रामघाट मां चौसट योगिनी मरीह माता मंदिर में जारी गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं के द्वारा आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा यहां पर पंडित उमेश दुबे के सानिध्य में मंदिर के व्यवस्थापक गोविन्द मेवाड़ा सहित आधा दर्जन से अधिक मां के साधकों ने दुर्गा सप्त शती के पाठ के बाद हवन पूजन किया। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे नवरात्रि का समापन कन्या भोज के साथ समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, एसडीएम अमन मिश्रा, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, हिमांशु निगम, प्रवीण तिवारी, सुनील चौकसे, राधेश्याम मकवाना, राकेश शर्मा, रामेश्वर सोनी, सुभाष कुशवाहा, विष्णु परमार आदि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

इस मौके पर पंडित श्री दुबे ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौरा है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। तभी से इन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी है। इनका स्वरूप अत्यंत सौम्य है। मां गौरी का ये रूप बेहद सरस, सुलभ और मोहक है। देवी महागौरी का अत्यंत गौर वर्ण हैं। इनके वस्त्र और आभूषण आदि भी सफेद ही हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। महागौरी का वाहन बैल है। देवी के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले

Related posts

थाना आष्टा पुलिस द्वारा एकता दिवस के उपलक्ष्य मे स्कूली बच्चों को दिलाई एकता की शपथ साथ ही नशे के दुष्परिणामों एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी

Ravi Sahu

स्व.विनोद मुंगरे जी की प्रथम पुण्यतीथति पर उनकी स्मृति में संगीत निशा का आयोजन

Ravi Sahu

कृष्णा गोपाल इंजीनियर ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष पदभार ग्रहण

Ravi Sahu

शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करने हेतु ज्ञापन्।

Ravi Sahu

2 दिसंबर से घट यात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा पंचकल्याणक महा महोत्सव

Ravi Sahu

सीहोर जिले के आष्टा में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई अनेकों वाहनों पर की गई कार्यवाही किया गया जुर्माना

Ravi Sahu

Leave a Comment