Sudarshan Today
भैंसदेही

दुर्घटनाओ पर रोक के लिए वाहन चालक बरते सावधानियां- टीआई हिंग्वे

एसपी ने चलाया विशेष अभियान

वाहन चालकों को दी हिदायत

हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाना जरूरी

बैतूल/मनीष राठौर

सारनी में वाहन दुर्घटनाओ में जान माल के नुकसान को बचाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। वाहन चलाने में सभी प्रकार की सावधानियां बरतने की जरूरत है। वाहन चलाने में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अति आवश्यक है। अधिकांश लोग अनदेखी करते हैं। जिसके चलते दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने एक्सीडेंट में जानमाल की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया है। रविवार को एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा टीआई रत्नाकर हिंग्वे के नेतृत्व में एएसआई रामगोपाल बाथरे, प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी, देवेंद्र प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ सारनी शहर के सार्वजनिक स्थानों एवं साप्ताहिक बाजार में वाहन चालकों में जागरूकता के टिप्स दिये हैं। साप्ताहिक बाज़ार में एएसआई श्री बाथरे एवं पूनम तिवारी ने वाहन चालको को रोककर एक्सीडेंट से बचाव के बारे में जानकारी दी है। पूनम तिवारी ने कहा कि सावधानी बरतने से दुर्घटना को रोका जा सकता है। वाहनों को चलाते समय नियमो का पालन करना जरूरी है। एक्सीडेंट की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। टीआई हिंग्वे ने कहा कि पुलिस प्रशासन समय समय पर चलानी कार्यवाही भी करती है। इसके बावजूद भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग बहुत कम रहे हैं। इतना ही नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को दे देते हैं। इसी वज़ह से दुर्घटनाए हो रही है। एसडीओपी जैन ने कहा कि एक्सीडेंट रोकने के जागरूक होंना जरूरी है। वाहन चलाने में सभी प्रकार की सावधानी रखने की अपील की है।

Related posts

सीएमएचओ सर के शय एवं बदले की नियत से बीएमओ स्वाति बरखड़े मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है:- डाक्टर वर्मा

Ravi Sahu

बैतूल शिवमहापुराण मे आरएसएस बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के सेवा भाव को सदैव याद किया जाएगा

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कलेक्टर ने पिपरिया में जन सेवा अभियान शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया

Ravi Sahu

भीमपुर में ढाबे के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरा युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Ravi Sahu

ताप्ती नदी रातामाटी घोघरा से रेत का अवैध उत्खनन नही थम रहा रेत की अवैध उत्खनन लगातार चल रहा है वन विभाग व खनिज विभाग के आंख में पट्टी बंधी हुई

Ravi Sahu

इंदौर खंडवा मार्ग पर यात्री बस पलटी हादसे में 3 यात्रियों घायल चालक और परिचालक हुए फरार

Ravi Sahu

Leave a Comment