• Home
  • BHOPAL
  • भोपाल हत्याकांड: प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या, शव सेप्टिक टैंक में मिला
whatsapp image 2026 02 13 at 17.45.57

भोपाल हत्याकांड: प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या, शव सेप्टिक टैंक में मिला

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में सेप्टिक टैंक से मिली महिला की लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतका का नाम अशरफी उर्फ सिया (33) बताया गया है, जो महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की निवासी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले अशरफी की भोपाल निवासी समीर से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और कुछ समय बाद अशरफी भोपाल आकर समीर के साथ रहने लगी। समीर पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। इसी बात को लेकर समीर की पत्नी और अशरफी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, विवाद से परेशान होकर समीर ने पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 9 फरवरी को अशरफी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को एक टीन के बक्से में बंद कर घर के पास खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया। कुछ दिनों बाद सेप्टिक टैंक से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंक की तलाशी ली, जहां से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और सड़न के कारण शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। मृतका ने प्लाजो पहन रखा था और उसके हाथ पर दीप का टैटू तथा ‘26 मई 1992’ अंकित था, जिसके आधार पर पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से समीर और उसकी पत्नी लापता हैं तथा उनकी तलाश की जा रही है। मामले में अन्य परिजनों की संभावित भूमिका की भी जांच जारी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अशरफी की पहले महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन बार शादी हो चुकी थी।

whatsapp image 2026 02 13 at 17.45.57

Releated Posts

भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: 495 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चरस के साथ…

ByByravi Feb 13, 2026

MP Morning News: छतरपुर और दमोह दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव, 1 मई से मध्यप्रदेश में शुरू होगी जनगणना, शहडोल में कांग्रेस की विशाल जन आक्रोश रैली आज

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज छतरपुर और दमोह जिले में महत्वपूर्ण दौरा है। वे किसानों से सीधा…

ByByravi Feb 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top