सुदर्शन टुडे,अक्षय बालपांडे,पांढुरना
सायबर फ्राड, यातायात, नशामुक्ति से संबंधित जन जागरुकता कार्यक्रम एवं जेंडर आधारित हिंसा को खत्म करने के लिए जन जागरुकता अभियान “हम होंगे कामयाब ” कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिला पांढुर्णा मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज सोनी के निर्देशन मे आज दिनांक 11.12.2024 को, जिला पांढुर्णा के एतश कॉलेज पांढुर्णा मे जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जिले के थाना पांढुर्णा अंतर्गत एतश कॉलेज पांढुर्णा मे छात्र- छात्राओ को जागरूकता अभियान एवं हम होंगे कामयाब अभियान के तहत, सायबर क्राईम, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति के संबंध मे जानकारी दी गयी छात्र- छात्राओ को साइबर सुरक्षा ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में सावधानी तत्काल सूचना थाना में देना, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन से संबंधित जानकारी एवं पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधो की रोकथाम की जानकारी, यातायात नियमों का पालन करने एनडीपीएस एवं साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के तरीके बताए गए साथ ही छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर ट्रैफिक वार्डन तैयार कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया ताकि शहर में यातायात के नियमो का पालन कराया जा सके। उक्त अभियान के संबंध मे नियमित पत्राचारो एवं समाचार पत्रो मे प्रकाशन देखने के बाद छात्र- छात्राओ द्वारा यातायात एवं महिला सुरक्षा व सायबर फ्राड के संबंध मे प्रश्न किये गये जिसमे पुलिस टीम द्वारा छात्र- छात्राओ के उत्तर देकर उन्हे शासन द्वारा बच्चीयो एवं महिलाओ के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आकास्मिक हेल्पलाईन नंबर 100, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं सायबर फ्राड हेल्प लाईन नंबर 1930 से अवगत कराया साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान की विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त जन जागरुकता कार्यक्रमो मे अभियान में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राएओ को सायबर के माध्यम से हो रहे सायबर फ्राड के संबंध मे जागरुक किया गया एवं अनजानी लिंक पर क्लिक करने एवं अनजाने व्यक्ति से ओटीपी शेयर करने से होने वाले सायबर फ्राड के संबंध मे जानकारी दी गयी एवं छात्र-छात्राओ को नशा मुक्ति के संबंध मे जागरुक किया गया। छात्रो को जिम्मेदार मर्दानगी विषय से अवगत कराते हुए महिलाओं का सम्मान करने उनके अधिकारों, कानूनों की, करियर के संबंध में जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम मे महिला प्रकोष्ट प्रभारी निरी. संध्या सक्सेना, यातायात प्रभारी निरी. आकांशा सहारे , एवं शिक्षकगण व करीबन 200 छात्र छात्राए एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।